Vandre East seat: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी क्‍या ठाकरे परिवार के इस सदस्‍य से बचा पाएंगे अपनी सीट?

Vandre East seat: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। महाराष्‍ट्र की 288 सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होगा। चुनाव से ठीक पहले उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार गुट वाली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्‍या का मामला गरमाया हुआ है। बांद्रा ब्वॉय के नाम से जाने वाले मुंबई के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद उनके बेटे जिशान सिद्दीकी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

वांड्रे ईस्‍ट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक जिशान सिद्दीकी इस बार के चुनाव में वांड्रे ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगे। इस सीट से उनका सामना संभवतः शिवसेना (यूबीटी) नेता वरुण सरदेसाई से होगा। आइए जानते हैं क्‍या है इस सीट का पूरा गणित और क्‍या जिशान ठाकरे परिवार के सदस्‍य को इस चुनाव में हराकर अपनी वांड्रे ईस्‍ट को बचा सकेंगे?

Zeeshan

ठाकरे के गढ़ में वांद्रे ईस्‍ट में जिशान ने लगाई थी सेंध

वांद्रे ईस्‍ट विधानसभा सीट की बात की जाए तो ये सीट मुंबई सबअर्बन डिस्ट्रिक्ट जिले में आती है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जिशान सिद्दीकी ने जीत हासिल कर कर ठाकरे के गढ़ में सेंध लगाई थी। 2019 में वांद्रे ईस्ट में कुल 30.28 वोट पड़े थे और ज़िशान ज़ियाउद्दीन सिद्दीकी ने शिव सेना के विशवनाथ पांडुरंग महदेसरवार को 5790 वोटों से हराया था।

बाबा सिद्दीकी बनाम वरुण सरदेसाई

बता दें गुरुवार को उद्दव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के नेता परब ने दावा किया कि "उद्धव ठाकरे ने वंद्रे ईस्ट से वरुण सरदेसाई को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। हमें विश्वास है कि वह यह चुनाव जीतेंगे।" हालांकि ये महाविकास अघाड़ी गठबंधन में अभी सीटों शेयरिंग का ऐलान नहीं हुआ है।

कौन हैं वरुण सरदेसाई?

वरुण सददेसाई ठाकरे की पत्‍नी रश्मि ठाकरे की बहन के बेटे है और ठाकरे परिवार के दूसरे सदस्य हैं। पहले पार्टी की युवा शाखा, युवा सेना के सचिव के रूप में कार्य किया था, और 2022 में पार्टी के विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे द्वारा पार्टी के पुनर्गठन के बाद उन्हें पदोन्नत करके शिव सेना (यूबीटी) सचिव बनाया गया था। सरदेसाई को आदित्य ठाकरे का करीबी सहयोगी माना जाता है और वह सक्रिय रहे हैं। बांद्रा पूर्व में, हाल के महीनों में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

वांद्रे ईस्‍ट सीट पर कभी था ठाकरे शिवसेना का प्रभुत्‍व

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र में स्थित और मुंबई जिले के अंतर्गत आने वाली बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट उद्धव ठाकरे की शिवसेना का 2019 के पहले गढ़ हुआ करती थी। इस निर्वाचन क्षेत्र में पिछले तीन लगातार चुनावों में पार्टी ने जीत हासिल की है। प्रकाश बाला सावंत ने 2009 और 2014 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की, जबकि तृप्ति सावंत ने 2015 के उपचुनाव में जीत का सिलसिला जारी रखा।

2009 वांद्रे ईस्‍ट विधानसभा चुनाव परिणाम

2009 के विधानसभा चुनाव में प्रकाश वसंत सावंत की जीत के बाद हुई। उन्‍हें 46,659 वोट मिले, जो कांग्रेस उम्मीदवार से काफी आगे थे, जो 38,238 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और मनसे उम्मीदवार शिल्पा अतुल, जो 19,109 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

2014 वांद्रे ईस्‍ट विधानसभा चुनाव परिणाम
2014 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के प्रकाश वसंत सावंत 41,388 वोट पाते हुए भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण पारकर हराया था, जिन्हें 25,791 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर AIMIM के उम्मीदवार सिराज खान को 23,976 वोट और चौथे नंबर पर कांग्रेस के संजीव खेरालाल को 12,229 वोट मिले थे।

2015 बांद्रा ईस्ट विधानसभा उपचुनाव चुनाव परिणाम

2015 के उपचुनाव में, शिवसेना का प्रतिनिधित्व करने वाली तृप्ति प्रकाश सावंत ने फिर से जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+