दौलत है, शोहरत है लेकिन इज्‍जत नहीं, अजित वाली NCP की स्टार प्रचारकों की लिस्‍ट पर शरद पवार ने क्‍यों कहा ऐसा

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो चुका है। राजनीतिक पार्टियां अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी करना शुरू कर चुकी हैं। वहीं सत्‍तारूढ़ गठबंधन में शामिल अजीत पवार की अगुआई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

इस सूची में अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल जैसे प्रमुख लोगों के साथ-सियासत राव शिंदे और धनंजय मुंडे जैसे दिग्गज एक्‍टर समेत कुछ 27 जाने-माने राजनेताओं के नाम शामिल हैं।

ncp

इस लिस्‍ट में सबसे चौंकाने वाली बात ये है है कि इस में एनसीपी के नेता नवाब मलिक का नाम शामिल नहीं है। नवाब मलिक का नाम स्‍टार प्रचारकों की सूची में ना शामिल किए जाने के पीछे कारण भाजपा द्वारा मलिक को लेकर की गई आपत्तियों को माना जा रहा है।

शरद पवार ने ली चुटकी

एनसीपी की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में नवाब मलिक का नाम ना होने पर विपक्षी एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने तंज कसा है।शरद पवार ने एक्‍स सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर लिखा दौलत है शोहरत है मगर इज्‍जत नहीं है।

याद रहे शरद पवार की एनसीपी टूटने के बाद भी नवाब मलिक शरद पवार के साथ थे लेकिन बाद में वो अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो गए थे। याद रहे नवाब मलिक शरद पवार के करीबियों में से एक नेता थे।

एनसीपी के स्टार प्रचारकों की लिस्‍ट में शामिल है ये नाम

दिलीप वलसे पाटील, नितिन पाटिल, अमोल मिटकरी, जल्लाउद्दीन सैय्यद, प्रशांत कदम, महेश शिंदे, सूरज चाह्वान, अदिति ताई तटकरे, हसन मुश्रीफ नरहरी झिरवल, सुनील मगरे, धीरज शर्मा, रूपाली ताई चाकणकर, इद्रिस नायकवडी, सुरेखाताई ठाकरे, उदय कुमार अहेर और राजलक्ष्मी भोंसले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+