महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले पुलिस ने मुंबई में 280 करोड़ नगदी की जब्त, पालघर में पकड़ी 3 करोड़ रुपये से भरी कार

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और चुनाव आयोग की टीमें कड़ी निगरानी कर रही है। राज्‍य भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​चुनाव के दौरान अवैध नकदी के सर्कुलेट पर नकेल कस रही हैं।

वहीं मुंबई पुलिस और चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने संयुक्‍त सर्च ऑपरेशन के तहत वोटरों को लुभाने के लिए बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती सामान जब्त किए गए हैं और पालघर में पुलिस ने एक कार से कार जब्त की है जिसमें 3 करोड़ 70 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पालघर पुलिस ने आरोपी को भी अरेस्‍ट कर लिया हैं।

police seized cash worth Rs 280 crore in Mumbai

बता दें मुंबई पुलिस ने साउथ मुंबई में 2.3 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं और गुरुवार को कालबादेवी इलाके में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए लोग इतनी बड़ी रकम के इस्तेमाल के बारे में स्पष्ट नहीं कर पाए, जिससे अधिकारियों को चुनाव पर योजनाबद्ध प्रभाव की गहराई के बारे में उलझन में डाल दिया।

चुनावी रिश्वत पर लगाम कसने के लिए हो रही कड़ी निगरानी

गौरतलब है कि वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक दल चुनावी रिश्वत पर खूब जमकर पैसा खर्च करते हैं। महाराष्‍ट्र में 91 निर्वाचन क्षेत्रों को व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (ईएससी) के रूप में पहचाना गया है। इन क्षेत्रों पर विशेष रूप से वित्तीय प्रलोभनों या उपहारों के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों के लिए निगरानी की जा रही है।

प्रेशर कुकर से लैस वाहन जब्त

पिछले दिनों प्रेशर कुकर से लैस एक वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर, ऐरोली सीट से एक स्वतंत्र उम्मीदवार विजय चौगुले का पोस्टर मिला। चौगुले का चुनाव चिन्ह विशेष रूप से प्रेशर कुकर है, जो उन्हें जब्त वाहन से सीधे जोड़ता है।

एटीएम वैन में र 3.5 करोड़ रुपये

इसके अलावा, मीरा, भयंदर, वसई और विरार के इलाकों में नियमित जांच अभियान के दौरान, मुंबई पुलिस ने एक एटीएम वैन को रोका और उसके अंदर 3.5 करोड़ रुपये मिले। वैन के अंदर मौजूद दो व्यक्ति कुल राशि में से केवल 40 लाख का ही हिसाब दे पाए। उन्होंने दावा किया कि यह पैसा एक निजी बैंक का है, लेकिन उचित दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने नकदी जब्त कर ली।

हाईवे पर 1.5 करोड़ रु की जब्ती

इसके अलावा, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक अन्य वाहन को रोका गया, जिसके बाद 1.5 करोड़ की जब्ती हुई। पुलिस और चुनाव आयोग की टीमों के संयुक्त प्रयासों से चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से लगभग 280 करोड़ की जब्त कर चुकी हैं।

पिछले चुनाव का टूटा रिकार्ड

यह आंकड़ा पिछले चुनावों में जब्त की गई राशि से अधिक है। पिछले चुनाव में 73.11 करोड़ नकद जब्त किया था, इसके अलावा 37.98 करोड़ की शराब, ₹37.76 करोड़ की ड्रग्स और ₹90 करोड़ की कीमती चीजें जब्त की गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+