महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा उम्मीदवार नितेश राणे बोले- कांग्रेस हिंदू विरोधी है, मुस्लिम लीग की बी टीम है
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को रहे विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी जंग तेज हो चुकी है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा ने विपक्षी पार्टियों पर हमले तेज कर दी है। कांकावली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नितेश राणे ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस पाअी्र हिंदू विरोधी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम लीग की बी-टीम है।
इसके साथ ही भाजपा के नेता नितेश राणे ने कहा कल हमने कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र देखा, यह भाजपा और महायुति गठबंधन के घोषणा पत्र की नकल है।

नितेश राणे ने राहुल गांधी पर हमला बाेलते हुए कहा राहुल गांधी को ये स्पष्ठ करना चाहिए कि कांग्रेस ने कर्नाटक समेत अन्य कांग्रेस शासित प्रदेश में उनकी सरकार ने कितनी गारंअी पूरी की हे।
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कांग्रेस सरकार बनाने से पहले गारंटी देती है लेकिन कांग्रेस सरकार बनाने के बाद कहती है कि कोई बजट नहीं है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में कांग्रेस की झूठी गारंटी काम नहीं करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम लीग की बी पार्टी बताया और कहा कांग्रेस एक हिंदू विरोधी पार्टी है।
नितेश राणे ने मस्जिदों पर लाउडस्पीकरों को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान का भी समर्थन किया और इसे लाउडस्पीकर लगाना अवैध और उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन बताया।












Click it and Unblock the Notifications