महाराष्‍ट्र चुनाव 2024: नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे छोड़ेंगे भाजपा, शिंदे वाली शिवसेना में जाएंगे

Maharashtra Chunav 2024 News: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा छोड़कर जाने वालों नीलेश राणे का नाम शामिल हो गए। नीलेश राणे महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे के बेटे हैं। ये 23 अक्‍टूबर की शाम चार बजे एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ज्‍वाइन करेंगे।

मंगलवार को प्रेसवार्ता में नीलेश राणे ने बताया कि अब वे उसी पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ेंगे, जिस पर उनके पिता नारायण राणे ने महाराष्‍ट्र में राजनीति शुरू की।

Maharashtra Chunav 2024: महायुति में सीट बंटवारा, BJP, शिंदे शिवसेना व अजीत पवार NCP को कितनी सीटें मिलीं?

Maharashtra Elections 2024 Narayan Rane

बता दें कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पिछले कई दिन से चर्चा थी कि नीलेश राणे भाजपा छोड़ सकते हैं। उन चचाओं पर अब खुद नीलेश ने भाजपा छोड़ने की पुष्टि करके विराम लगा दिया।

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में नीलेश राणे ने कल शिवसेना ज्‍वाइन करने की पुष्टि करते हुए महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की। नीलेश राणे ने कहा कि उन्‍होंने साल 2019 में नारायण राणे साहब के साथ बीजेपी जॉइन की थी। भाजपा में उनको बहुत मान सम्मान मिला। कई नेताओं ने सम्मान और प्यार दिया।

राणे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने मुझे छोटे भाई की तरह संभाला। रविंद्र चव्हाण ने भी छोटे भाई की तरह व्यवहार किया। सभी नेताओं ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया। अब आगामी चुनाव शिवसेना के टिकट पर लड़ेंगे। इनके भाई नीतेश राणे को भाजपा टिकट दे चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+