Maharashtra Result 2024: महाराष्‍ट्र की हॉट सीटों के हाल, शिंदे, फण्‍डनवीस, आदित्‍य ठाकरे का चुनाव परिणाम

Maharashtra Chunav VIP Seat Results: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 सम्‍पन्‍न हो गए हैं। सभी 288 सीटों पर 23 नवंबर को मतगणना हुई है। भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महायुति को 234 व महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 50 और अन्‍य को 4 सीटें मिलने जा रही हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पहली बार ऐसा हुआ कि छह बड़ी पार्टियां भाजपा, कांग्रेस व दो-दो शिवसेना और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) मैदान में उतरीं। महायुति गठबंधन में भाजपा 132, शिवसेना (शिंदे) 57 व अजित पवार एनसीपी 41 सीटे जीत रही जबकि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस को 16 शिवसेना (यूबीटी) 20 व एनसीपी शरद पवार को 10 सीटें।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Result: VIP व हॉट सीटों के हाल, शिंदे, फण्‍डनवीस, आदित्‍य ठाकरे में कौन आगे-कौन पीछे?

Maharashtra Election Result VIP or hot seats

आईए जानते हैं महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 की वीआईपी, सबसे चर्चित व हॉट सीटों के चुनाव परिणाम।

कोपरी-पचपाखड़ी से एकनाथ शिंदे जीते
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोपरी-पचपाखड़ी से फिर जीत दर्ज की। कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र में 23 नवंबर को हुई मतगणना में एकनाथ शिंदे ने 159060 वोट हासिल किए और शिवसेना यूबीटी के केदार प्रकाश दिघे को 159060 वोटों से हराया। दिघे को 38343 वोट मिले।

वर्ली से आदित्‍य ठाकरे जीते

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की हॉट सीट वर्ली की मतगणना पूर्ण हो चुकी है। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे ने फिर जीत दर्ज की है। इस बार आदित्‍य ठाकरे को 63324 वोट मिले। 8801 वोटों से लगातार दूसरी बार वर्ली के विधायक बने। शिवसेना (शिंदे) के मिलिंद देवड़ा को 54523 मिले।

कणकवली से नितेश राणे तीसरी बार जीते

कणकवली सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम रहे दिग्‍गज नेता नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने कणकवली सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। नितेश राणे ने कुल 108369 वोट हासिल किए। शिवसेना यूबीटी के संदेश भास्‍कर को 50362 वोट मिले। हार-जीत का अंतर 58007 वोट रहा है।

वांद्रे ईस्‍ट सीट से जीशान सिद्दीकी हारे

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 23 नवंबर को हुई मतगणना में वांद्रे ईस्‍ट सीट पर बाबा सिद्दीकी की बेटे जीशान को हार का सामना करना पड़ा है। जीशान को 46343 वोट मिले हैं जबकि शिव सेना (यूबीटी) के वरुण सतीश सरदेसाई को 57708 वोट मिले हैं। सरदेसाई की जीत का अंतर 11365 वोट रहा।

दिंडोशी सीट पर संजय निरुपम हारे
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दिंडोशी सीट पर शिवसेना यूबीटी के सुनील वामन प्रभु ने जीत दर्ज की है। सुनील वामन प्रभु को कुल 76437 वोट मिले जबकि शिवसेना शिंदे के संजय निरुपम 70255 वोट हासिल कर पाए। हार जीत का अंतर 6182 वोट रहा है।

मानखुर्द शिवाजी नगर में नवाब मलिक हारे
महाराष्‍ट्र के मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा चुनाव 2024 में दिग्‍गज एनसीपी नेता नवाब मलिक की तगड़ी हार हुई है। यहां सपा के अबु आसिम आजमी विधायक बने हैं। 23 नवंबर को हुई मतगणना में सपा के अबु आसिम आजमी ने 54780 वोट हासिल किए हैं। 12753 वोटों से जीत दर्ज की है। दूसरे स्‍थान पर एआईएमईआईएम के अतीक अहमद ने 42027 वोट, तीसरे स्‍थान पर शिवसेना के सुरेश पाटिल ने 35263 और चौथे स्‍थान पर नवाब मिलक ने 15501 वोट पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+