Maharashtra Congress Candidate List: कांग्रेस जल्द जारी करेगी पहली लिस्ट, जानें संभावित उम्मीदवारों के नाम
Maharashtra Election Congress Candidate List 2024: महाराट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी राजनीतिक दलों ने तैयारी जोरों से शुरू कर दी है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र की 63 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लेते हुए पहली सूची तैयार कर ली है।
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 25 अक्टूबर को जारी करने वाली है। आइए जानते हैं कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है और साथ ही पहली सूची में कौन से नेताओं के नाम संभावित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं?

कल MVA में सीट शेयरिंग को लेकर होगी बात
बता दें कांग्रेस ने शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बताया महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस 22 अक्टूबर को मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ बैठक करेगी। जिसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट, उद्धव ठाकरे और शरद पवार शामिल होंगे।इसके बाद कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति 25 अक्टूबर को बैठक करेगी और कांग्रेस के अन्य उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेगी और अंतिम निर्णय लेगी।
कांग्रेस कर चुकी है 96 सीटों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बताया महाराष्ट्र में 96 सीटों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस लगभग 110 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है।
कांग्रेस की पहली लिस्ट में संभावित उम्मीदवारों के नाम
- साकोली से नाना पटोले
- कराड दक्षिण से पृथ्वीराज चव्हाण
- संगमनेर से बालासाहेब थोराट
- ब्रह्मपुरी से विजय वडेट्टीवार
- नागपुर पश्चिम से नितिन राउत
- मलाड पश्चिम से असलम शेख
- तिवसा से यशोमती ठाकुर
- पलुस-काडेगांव से विश्वजीत कदम
- मुंब्रा-कलवा से अमीन पटेल
- चांदीवली से नसीम खान
- लातूर शहर से अमित देशमुख
- अक्कलकुवा से केसी पडवी
- धुले ग्रामीण से कुणाल पाटिल












Click it and Unblock the Notifications