महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस CEC की बैठक हुई खत्म, जानें सीट शेयरिंग, उम्मीदवारों पर क्या हुआ फैसला?
Maharashtra Congress Meeting: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC ) की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों और सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी जैसे प्रमुख लोग शामिल हुए। बैठक में महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी रमेश चेन्निथला और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले समेत कई प्रमुख नेताओं ने टिकटों के रणनीतिक वितरण पर चर्चा की।

बैठक के दौरान टिकट वितरण के मुद्दे पर मुख्य रूप से चर्चा हुई, जिसमें कुछ उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई, जबकि अन्य पर विचार किया जा रहा है। महाराष्ट्र चुनाव की देखरेख कर रहे रमेश चेन्निथला ने बताया कि सीईसी की अगली बैठक 25 अक्टूबर को मुंबई में होगी।
सीट शेयरिंग पर कब होगा अंतिम फैसला?
महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा "कल मुंबई में तीन बजे महा विकास अघाड़ी की एक बैठक होगी, जहां हम हमारे सभी गठबंधन दलों से सीट बंटवारे पर बात करेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा 25 अक्टूबर को एक बार और CEC की बैठक होगी और सीट शेयरिंग की लिस्ट इसी बैठक के बाद बताई जाएगी।
आज की बैठक में 66 सीट पर हमने चर्चा की है।" वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट कहा "96 (सीटों) के लिए (उम्मीदवारों की) स्क्रीनिंग हो चुकी है।
वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस दर्ज करेगी एफआईआर
इनके अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा "जिस तरह से बीजेपी एमवीए की मतदाता सूची से नाम कम कर रही है, हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है...नाम बाहर से जोड़े गए हैं और हम इस पर एफआईआर दर्ज करेंगे
The Congress Central Election Committee & Screening Committee convened under the leadership of @kharge ji to finalize candidates for the Maharashtra Assembly polls.
— Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) October 21, 2024
Smt.Sonia ji Gandhi, @RahulGandhi ji, @kcvenugopalmp ji, and senior leaders like @MD_Mistry ji, @chennithala ji… pic.twitter.com/wEngDGNrzw












Click it and Unblock the Notifications