Maharashtra Chunav: डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कितनी संपत्ति के हैं मालिक? पति-पत्नी में कौन ज्‍यादा अमीर

Devendra Fadnavis net worth: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर साउथ ईस्‍ट सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार में बीते ढाई साल से उपमुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस ने लगातार छठीं बार नागपुर ईस्‍ट से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करते हुए महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हलफनामा भी दाखिल किया जिसमें उन्‍होंने अपनी और पत्‍नी अमृता फडनवीस की कुल चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया। आइए जानते हैं कि बीते पांच सालों में देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति में कितना इजाफा हो गया है इसके साथ ही जानते हैं पति-पत्‍ती दोनों में कौन अधिक अमीर है?

Devendra Fadnavis

नामांकन दाखिल करने के बाद फडणवीस ने बोली ये बात

नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपनी सीट पर इस बार भी चुनाव में जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके सिर पर मां और क्षेत्र की जनता का आर्शीवाद है।

देवेंद्र फडणवीस के पास कितनी है कुल संपत्ति
देवेंद्र फडणवीस द्वारा नामांकन के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास 13 करोड़ से अधिक संपत्ति है। हलफनामे में देवेंद्र ने कुल 13,27,47,728 रुपये की चल अचल संपत्ति घोषित की है।

फडणवीस की इनकम क्‍या है?

फडणवीस के आयकर रिटर्न के अनुसार फडणवीस की कुल इनकम 2023-24 में 79,30,402 रुपये थी, जबकि 2022-23 में यह 92,48,094 रुपये थी।

देवेंद्र फडणवीस या उनकी पत्‍त्‍नी में कौन ज्‍यादा अमीर?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर 56,07,867 रुपये की संपत्ति है और उनकी पत्‍नी अमृता फडनवीस के नाम पर 6,96,92,748 रुपये की संपत्ति है। वहीं उनकी इकलौती बेटी के पास 10,22,113 रुपये की चल संपत्ति है।

2019 में फडणवीस के पास था कुल संपत्ति

2019 के चुनाव में दाखिल किए गए हलफनामे में फडणवीस की कुल संपत्ति 3.78 करोड़ रुपये थी वहीं इससे पहले 2014 के चुनाव के हलफानामे के अनुसार 1.81 करोड़ रुपये की संपत्ति थी यानी पांच साल के अंतर पर देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति में 100 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी हुई थी। हालांकि तब संपत्ति में 100 फीसदी की बढोत्‍तरी को लेकर बीते पांच सालों में प्रापर्टी के बढ़े दाम का हवाला दिया गया था।

बीते पांच सालों में कितनी बढ़ी देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति?

वहीं अब देवेंद्र फडणवीस 2024 चुनाव के लिए दाखिल किए गए हलफनामे में कुल 13,27,47,728 रुपये की चल-अचल संपत्ति घोषित की है।

पत्‍नी के पास है महज 10 हजार रुपये

देवेंद्र फडणवीस के पास 23,500 रुपये नकद हैं वहीं उनकी पत्‍नी रश्मि फडणवीस के पास महज 10 हजार रुपये हैं।

पत्‍नी-पत्‍नी किसी के नाम पर नहीं है कोई गाड़ी
दिलचस्प बात यह है कि ना तो फडणवीस और न ही उनकी पत्नी के पास कोई वाहन है, जो उनकी घोषित संपत्ति में एक अनूठा पहलू जोड़ता है।

देवेंद्र फडणवीस का निवेश

देवेंद्र फडणवीस ने 20,70,607 रुपये का निवेश किया है, जिसमें राष्ट्रीय बचत योजनाएं, डाक बचत और बीमा पॉलिसियां ​​शामिल हैं। पत्नी अमृता फडणवीस से काफी अलग है, जिनके पास बॉन्ड, डिबेंचर, शेयर और म्यूचुअल फंड सहित अधिक पोर्टफोलियो है, जिसकी कीमत 5,62,59,031 रुपये है। देवेंद्र फडणवीस के बैंक में 2,28,760 रुपये और उनकी पत्नी के पास 1,43,717 रुपये हैं।

कितना है सोना?

इस खुलासे में दंपत्ति के सोने में निवेश पर भी प्रकाश डाला गया है, फडणवीस के पास 450 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 32,85,000 रुपये है और उनकी पत्नी के पास इससे दोगुनी मात्रा में 900 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 65,70,000 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+