डॉक्टर बना शैतान, कोविड मरीज के लिए बोला- "बस इसे मार डालो", महाराष्ट्र का ये Doctor कौन? ऑडियो हुआ वायरल
Maharashtra doctor Viral audio: महाराष्ट्र के एक सीनियर डॉक्टर की करतूर ने एक बार फिर मेडिकल जैसे नोबेल प्रोफेशन को दागदार कर दिया है। लातूर के अस्पताल के सीनियर डॉक्टर के खिलाफ एक कोविड पेसेंट के परिवार ने एफआईआर करवाई है। डॉक्टर के ऑडियो क्लिप के आधार पर ये एफआईआर दर्ज की गई है। ऑडियो क्लिप में डॉक्टर एक अन्य डॉक्टर से महिला मरीज को मार डालने का निर्देश देते हुए सुनाई दे रहा है।
ये हैरान कर देने वाला मामला लातूर के उदगीर सरकारी अस्पताल का है जहां पर कोविड-19 के हल्के लक्षणों के साथ एक महिला को एडमिट करवाया गया था। कौसर फातिमा नाम की जिस मरीज को सीनियर डॉक्टर ने मारने का निर्देश दिया था, उसी के पति ने एफआईआर दर्ज करवाई है। जानिए कौन है ये डॉक्टर और क्या है पूरा मामला?

कौन है ये डॉक्टर?
महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर सरकारी अस्पताल के इस डॉक्टर का नाम डॉक्टर डॉ. शशिकांत देशपांडे है। इनके खिलाफ कोविड मरीज कौसर फातिमा के पति दयामी अजीमोद्दीन गौसुद्दीन के केस दर्ज करवाया है। वरिष्ठ सरकारी डॉक्टर डॉ. शशिकांत देशपांडे के खिलाफ एफआईआर में कोविड-19 मरीज की हत्या का कथित तौर पर आदेश देने के आरोप लगाया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, उदागीर सरकारी अस्पताल में 5 अप्रैल, 2021 को कोविड-19 लक्षणों के साथ मरीज कौसर फातिमा को भर्ती करवाया गया था। विवाद तब शुरू हुआ जब एक ऑडियो क्लिप सामने आई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही ऑडियो क्लिप डॉ. देशपांडे और डॉ. शशिकांत डांगे नामक डॉक्टर के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग है। जिसमें डॉ. देशपांडे कथित तौर पर दूसरे डॉक्टर को निर्देश देते हुए कहा, "किसी को भी अंदर आने से रोक देना और बस उस दयामी महिला को मार डालना"।
किसने और कैसे बना ली ऑडियो क्लिप?
इस बातचीत के दौरान ही कथित तौर पर महिला को मारने के शब्द कहे गए थे। इतने साथ बाद अब महिला मरीज के पति दयामी अजीमोद्दीन गौसुद्दीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गौसुद्दीन ने दावा किया कि वह कॉल के दौरान मौजूद था, जिसे डॉ. डांगे ने लंच करते समय लापरवाही से स्पीकर पर लगा दिया था। जान से मारने के निर्देश के अलावा, ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर जाति-आधारित गालियां भी थीं, जिसके बारे में गौसुद्दीन ने आरोप लगाया है कि वो इन शब्दों से भावानात्मक रूप से आहत हुआ है।
महिला जिंदा है या हो गई मौत?
जिस महिला मरीज को मारने का डॉक्टर ने निर्देश दिया था वो अस्पताल में दस दिनों के इजाज के बाद ठीक होकर घर चली गई थी और पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। डॉ. देशपांडे के खिलाफ़ दर्ज मामले में अन्य गंभीर आरोपों के अलावा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करने से संबंधित धाराएं शामिल हैं।
पुलिस ने क्या कहां?
अधिकारियों ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की, और लातूर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस जांच से जुड़े इंस्पेक्टर दिलीप गाडे ने पुष्टि की कि डॉ. देशपांडे का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और आरोपी डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस डॉ. देशपांडे का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जल्द होगी ओर फोरेंसिक जांच के जरिए ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा रही है। जांच का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू डॉ. डांगे से जुड़ा है, जिनके बारे में कहा गया था कि वे जिले से बाहर हैं, लेकिन उनके लौटने पर पूछताछ के लिए उनका मोबाइल फोन जब्त किए जाने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications