Maharashtra Deputy CM Next: अजित पवार के बाद कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री? NCP की कमान पत्नी या बेटा, किसके हाथ में
Who will be Maharashtra Deputy CM Next (Ajit Pawar) : महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) और NCP नेता अजित पवार की मौत के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा खालीपन पैदा हो गया है। 28 जनवरी की सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सिर्फ एक दुखद दुर्घटना नहीं, बल्कि महायुति सरकार और NCP की भविष्य की दिशा तय करने वाला मोड़ बन गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अजित पवार के बाद महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री कौन होगा और NCP की कमान किसके हाथ जाएगी।अजित पवार BJP की अगुवाई वाली महायुति सरकार में एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे। 2023 में उन्होंने NCP पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल किया और 2024 में चुनाव आयोग से पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी अपने गुट के नाम करवा लिया।

ऐसे में उनके अचानक निधन से सरकार और पार्टी दोनों के सामने नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है। डिप्टी सीएम पद के लिए नया चेहरा चुनना सिर्फ सत्ता का सवाल नहीं, बल्कि राजनीतिक संतुलन का भी मामला है।
🔵 महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री कौन? महायुति सरकार और NCP के सामने सबसे कठिन फैसला
अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर अजित पवार के बाद महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री कौन होगा? अब किसके हाथों में जाएगी NCP की कमान? सबसे पहले सामने तीन नाम आता है अजित पवार पत्नी सुनेत्रा पवार (sunetra pawar) और उनके दो बेटे जय पवार (jay pawar) और पार्थ पवार (Parth Pawar)। इसके अलावा एक और नाम है आता है अजीत पवार के भतीजे युगेंद्र पवार (Yugendra Pawar) (श्रीनिवास पवार के बेटे) का, जिनको नजरअंदाज नहीं कर सकते।
फिलहाह संभवानाएं तो यही है कि महायुति सरकार में अजित पवार की जगह बेटे पार्थ पवार डिप्टी सीएम बन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्थ पवार राजनीति में सक्रिय हैं और 2019 में मावल निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि अजित पवार की पत्नी की संभावनाएं भी ज्यादा हैं क्योंकि सुनेत्रा पवार एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और राज्यसभा सांसद भी हैं। अजित पवार के दूसरे बेटे जय पवार मुख्य रूप से पारिवारिक व्यवसाय संभालते हैं, वो राजनीति में एक्टिव नहीं हैं।

🔵 सुनेत्रा पवार: सबसे मजबूत और स्वाभाविक दावेदार (Sunetra Pawar)
अजित पवार के बाद अगर किसी एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वह उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार हैं। सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और बारामती की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वे बारामती टेक्सटाइल पार्क की चेयरपर्सन और एन्वायर्नमेंटल फोरम ऑफ इंडिया से भी जुड़ी रही हैं। पार्टी के भीतर उन्हें एक संतुलित और स्वीकार्य चेहरा माना जाता है। माना जा रहा है कि अजित पवार के भावनात्मक वोट बैंक और सहानुभूति लहर को संभालने के लिए सुनेत्रा पवार सबसे सुरक्षित विकल्प हो सकती हैं।
🔵पार्थ पवार: युवा चेहरा, लेकिन चुनौतीपूर्ण राह (Parth Pawar)
अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार पहले से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था, हालांकि जीत नहीं मिली। पार्थ अपने पिता के साथ कई राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आते रहे हैं और पार्टी के एक धड़े का समर्थन भी उन्हें मिल सकता है। हालांकि जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ और करिश्मा अभी अजित पवार जैसा नहीं माना जाता। इसके बावजूद, युवा चेहरा होने के कारण उन्हें डिप्टी सीएम पद के संभावित दावेदारों में गिना जा रहा है।

🔵जय पवार: राजनीति से दूर लेकिन चर्चा में (Jay Pawar)
अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार अब तक सक्रिय राजनीति से थोड़े दूर रहे हैं। वे मुख्य रूप से पारिवारिक व्यवसाय और सामाजिक गतिविधियों में नजर आते रहे हैं। हालांकि पर्दे के पीछे की रणनीति में उनकी रुचि और समझ को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा रहती है। कुछ जानकार मानते हैं कि भविष्य में जय पवार को धीरे-धीरे राजनीति में आगे लाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल डिप्टी सीएम पद के लिए उनका नाम कम मजबूत माना जा रहा है।
🔵 युगेंद्र पवार और पवार परिवार की अंदरूनी राजनीति (Yugendra Pawar)
इस पूरे समीकरण में अजित पवार के भतीजे युगेंद्र पवार का नाम भी अहम है। युगेंद्र पवार ने 2024 के विधानसभा चुनाव में शरद पवार गुट की ओर से अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था। अब अजित पवार के न रहने की स्थिति में यह सवाल भी उठ रहा है कि बारामती की जनता किस पवार के साथ खड़ी होगी। क्या सहानुभूति की लहर अजित पवार के परिवार को मजबूत करेगी या फिर शरद पवार की राजनीतिक छाया फिर से प्रभावी होगी।
🔵 आगे क्या होगा महाराष्ट्र की राजनीति में?
अजित पवार के निधन के बाद डिप्टी सीएम पद और NCP की कमान को लेकर फैसले आसान नहीं होंगे। BJP और महायुति सरकार के सहयोगियों की भूमिका भी इसमें अहम होगी। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि पार्टी परिवार के किसी सदस्य को आगे बढ़ाती है या फिर किसी अनुभवी नेता को जिम्मेदारी सौंपती है। फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां हर फैसला राज्य की दिशा और दशा तय करेगा।

🔵 अजित पवार का सियासी सफर, बारामती से महाराष्ट्र की सत्ता तक (Who is Ajit Pawar)
🔹राजनीतिक परिवार में जन्मे अजित पवार की शादी सुनेत्रा पवार से हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जय पवार और पार्थ पवार। अजित पवार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1982 में की, जब वे एक सहकारी चीनी मिल के बोर्ड के लिए चुने गए। यहीं से स्थानीय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ बननी शुरू हुई।
🔹साल 1991 में अजित पवार पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन बने, जिससे जिले की राजनीति और सहकारिता क्षेत्र में उनका प्रभाव और गहरा हुआ। इसी साल वे पहली बार बारामती लोकसभा सीट से सांसद चुने गए, हालांकि बाद में उन्होंने यह सीट अपने चाचा शरद पवार के लिए खाली कर दी।
🔹इसके बाद अजित पवार ने राज्य की राजनीति में खुद को स्थापित किया। वे बारामती विधानसभा सीट से रिकॉर्ड सात बार विधायक चुने गए। 1991 के उपचुनाव के बाद उन्होंने 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 के चुनावों में लगातार जीत दर्ज की। बारामती उनकी राजनीतिक पहचान और ताकत का सबसे बड़ा केंद्र रहा।

🔹 नवंबर 2019 में अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में अहम भूमिका निभाई और भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार में शामिल होकर एक बार फिर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने। इसके बाद फरवरी 2024 में चुनाव आयोग ने उनके गुट को आधिकारिक NCP के रूप में मान्यता दी और पार्टी का नाम व चुनाव चिह्न भी उन्हें सौंपा।
🔹 अजित पवार का राजनीतिक करियर चार दशक से ज्यादा का रहा। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर बारामती क्षेत्र और महाराष्ट्र के विकास में अपनी मजबूत भूमिका निभाई और राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई।
🔵 अजित पवार विमान हादसे पर DGCA ने क्या कहा है?
DGCA के मुताबिक अजित पवार जिस Learjet 45 विमान से यात्रा कर रहे थे, उसमें उनके साथ दो अन्य स्टाफ सदस्य, जिनमें एक PSO और एक अटेंडेंट शामिल थे, जबकि दो क्रू मेंबर पायलट और फर्स्ट ऑफिसर मौजूद थे। विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला और हादसे का शिकार हो गया। DGCA ने साफ किया है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। यह चार्टर्ड फ्लाइट थी, जिससे अजित पवार पुणे में होने वाली जिला परिषद चुनावी सभाओं के लिए जा रहे थे।
हादसे में मारे गए 5 लोगों में अजित पवार (उपमुख्यमंत्री), एचसी विदिप जाधव (अजित के निजी सुरक्षा अधिकारी), कैप्टन सुमित कपूर (पायलट), कैप्टन शांभवी पाठक (पायलट) और पिंकी माली (फ्लाइट अटेंडेंट) थीं।
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications