वाराणसी में मराठी समाज के 72वें अधिवेधन का सीएम योगी के साथ महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस करेंगे उद्घाटन
उत्तर प्रदेश की काशी नगरी वाराणसी में बृहन्महाराष्ट्र मंडल का 72वां वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार से शुरू हो चुका है। वाराणसी क के महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में आयोजित किए जा रहे इस मराठी अधिवेशन का उद्घाटन 3 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वाराणसी में आयोजित ये मराठी अधिवेशन भारतीय काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह है कि दो से चार फरवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय अधिवेशन में महाराष्ट्र के अतिरिक्त अन्य राज्यों में मराठी भाषियों की संस्थाओं के 400 से अधिक पदाधिकारी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम फडणवीस देश भर से जुटे मराठी समाज के लोगों को संबोधित भी करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अधिवेशन को संबोधित करेंगे।
बता दें इससे पहले 1977 में वाराणसी में बृहन्महाराष्ट्र मंडल का ऐसा ही स्वर्ण जयंती समारोह हुआ था। इसके बाद अब ये मराठी सम्मेलन इतने सालों बाद वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन के जरिए मराठी भाषियों के हर राज्यों में योगदान और उनके उन्नयन पर जो दिया जाता है।
बृहन्महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष मिलिंद महाजन ने बताया कि श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति के सहयोग से आयोजित किए जा रहे मराठी भाषा स्पर्धा बक्षीस समारोह के तहत विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के 24 विद्धानों का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मानित किए जाने वाले लोगों में 10 काशी के विद्धान हैं।
इस मराठी अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण, काशी महाराष्ट्र संबंध समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा अधिवेशन के अंत में संगीत संध्या का अयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त गायक महेश काले गायन प्रस्तुत करेंगे। वहीं चार फरवरी को पंडित रामचंद्र भागवत और पंडित विजय भागवत का युगल हरिकीर्तन होगा।
बृहन्महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष मिलिंद महाजन ने बताया कि इस अधिवेशन में डिप्टी सीएम फडणवीस के अलावा महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर, प्रदेश के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, रवींद्र जायसवाल, मेयर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, वैदिक विद्वान पंडित, गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ भी शमिल होगे।












Click it and Unblock the Notifications