Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम राष्‍ट्रीय बालिका दिवस पर बोले- बालिकाओं को सशक्त बनाएं और शिक्षित कर उत्‍थान करें

हर बार की तरह इस बार 24 जनवरी को राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बालिकाओं को सशक्‍त और शक्तिशाली और उन्‍हें उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने के लिए राष्‍ट्रीय बालिका दिवस पर जगह-जगग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्‍ट्रीय बालिका दिवस पर बधाई दी है।

Devendra Fadnavis

डिप्‍टी सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिख कर देश की बालिकाओं को इस विशेष दिवस पर शुभकामनाएं दी है। देवेंद्र फडणवीस ने लिखा

नये भारत को आकार देने में लड़कियां और महिलाएं सबसे आगे हैं।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, आइए लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य की विविध पहल 'सुकन्या समृद्धि' के लिए हाथ मिलाएं। आइए, हम सब मिलकर अपनी लड़कियों और महिलाओं का आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करें!

बता दें 24 जनवरी 1966 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री मंत्री पद की शपथ ली थी। बालिकाओं को हर स्‍तर पर सशक्‍त बनाने के उद्देश्‍य से राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाने के लिए इसीलिए 24 जनवरी तारीख निर्धारित की गई। इस बार 16वां राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+