महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम फडणवीस को मिली जान से मारने की धमकी, सांताक्रूज पुलिस ने दर्ज किया केस

Devendra Fadnavis death threat: महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी मिली है। डिप्‍टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए ये धमकी मिली है। डिप्‍टी सीएम फडणवीस को जान से मारने की धमकी वाला वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया। शिवसेना पदाधिकारी अक्षय पनवलकर की शिकायत पर सांताक्रूज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया!

devendra fadnavis

पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल पर उपमुख्‍यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में कथित रूप से अपमानजनक बयान देने और उन्‍हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

सांताक्रूज़ पुलिस ने यूट्यूब चैनल के साक्षात्कारकर्ता और फेसबुक और ट्विटर अकाउंट के यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में दो समुदायों के बीच दंगे भड़काने के इरादे से भड़काऊ बयान देने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले बयान देने का आरोप लगाया गया है।

दरअसल, पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मंगलवार शाम शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर ब्राउज करते हुए एक एक ऑनलाइन इंटरव्‍यू देखा था जिसमें साक्षात्कारकर्ता उपमुख्यमंत्री फडणवीस को जान से मारने के बारे में बयान दे रहा था। साथ ही उसने यह भी बयान दिया कि दोनों जातियों के बीच विवाद होगा।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फडणवीस की बदनामी भी हुई है। यह वीडियो यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो गया। पु‍लिस की शिकायत के अनुसार 'योगेश सावंत 7796' नाम के यूजर ने अपलोड किया था। साथ ही इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर अपलोड किया है।

शिवसेना कार्यकर्ता ने फडणवीस को जान से मारने की धमकी की शिकायत दिए जाने के बाद सांताक्रूज पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 (ए), 500, 505 (3), 506 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+