महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत और मंत्री संजय शिरसाट को भेजा गया इनकम टैक्स नोटिस
Shrikant Shinde Income Tax Notice: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे और शिंदे गुट के मंत्री संजय सिरसाट को आयकर विभाग (Income Tax Notice) ने नोटिस भेजा है। इन दोनों को ये नोटिस उनकी संपत्ति में हुई बढ़ोतरी की जांच के सिलसिले में जारी किया गया है। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है।
बता दें यह नोटिस ऐसे समय में आया है जब विपक्ष ने कुछ दिनों पहले संभाजीनगर, महाराष्ट्र में हुए ब्रिक्स होटल की नीलामी में वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई थी। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।

क्या बोले-संजय शिरसाट?
महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने आयकर की इस नोटिस पर कहा, "कोई भी हमें दबाने की कोशिश नहीं कर रहा है। यह आयकर विभाग का काम है। हमने हमेशा कहा है कि हमें उनके साथ सहयोग करना चाहिए। ईडी विभाग सभी को समान रूप से देखता है। उन्होंने मुझे भी नोटिस भेजा था। अब नोटिस में जो कहा गया है, उसकी व्याख्या करना मेरी जिम्मेदारी है।"
शिरसार बोले- श्रीकांत और अन्य लोगों को भी मिला है नोटिस
सामाजिक न्याय मंत्री शिरसाट ने कहा, "आयकर विभाग सभी का सत्यापन करता है, मुझे नोटिस मिला, श्रीकांत शिंदे को भी नोटिस मिला है और कई अन्य लोगों को नोटिस मिलते हैं। इसके बाद, हमें आयकर विभाग को जवाब देना होगा। आयकर विभाग ने मुझे 9 तारीख तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा था, लेकिन मैंने उनसे विस्तार मांगा है। हम इसका जवाब देने जा रहे हैं।"
बेटे को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, पिता एकनाथ शिंदे सत्र छोड़कर पहुंचे दिल्ली
हालांकि संजय शिरसाट ने सभी आरोपों से इनकार किया है लेकिन विपक्ष ने मानसून सत्र में यह मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में उच्च स्तरीय समिति की जांच की घोषणा की थी। राज्य विधानमंडल का सत्र वर्तमान में मुंबई में चल रहा है, हालांकि, एकनाथ शिंदे 9 जुलाई को सत्र छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। आयकर नोटिस और शिंदे की कथित तौर पर केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के लिए दिल्ली यात्रा ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications