'भारत के मुसलमान नहीं औरंगजेब के वंशज...', अकोला में बोले डिप्टी सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत के मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं।

महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर हुए बवाल पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि इस देश के मुसलमानों ने औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं किया है। भारत में मौजूद मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे पास छत्रपति शिवाजी महाराज के अलावा कोई राजा नहीं है। भारत के मुसलमान भी उनका सम्मान करते हैं। भारत में मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं। औरंगजेब और उनका वंश बाहर से आया था।

maharashtra deputy-cm-devendra-fadnavis

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अकोला में जनसभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अचानक महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब के बेटों ने जन्म लिया। अकोला, संभाजीनगर और कोल्हापुर में जो हुआ वो संयोग नहीं, बल्कि प्रयोग था। राज्य में औरंगजेब के इतने हमदर्द कैसे आ गए। औरंगजेब हमारा नेता कैसे हो सकता है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब के पोस्टर दिखाते हैं। इस वजह से तनाव होता है। अब सवाल उठता है कि औरंगजेब के ये बेटे कहां से आए? इसके पीछे कौन हैं? हम इसका पता लगाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+