महाराष्ट्र: CAPFs कॉन्स्टेबल परीक्षा में मराठी भाषा शामिल होने पर देवेंद्र फडणवीस बोले, 'बाधा नहीं बनेगी भाषा'
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में कॉन्स्टेबल पद में मराठी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाएं शामिल होने पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर CAPFs की कॉन्स्टेबल भर्ती में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने के फैसले का स्वागत किया। केंद्र के इस फैसले से भर्ती में युवा मराठी भाषा में भी परीक्षा दे पाएंगे। इसके लिए देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी और गृहमंत्री को धन्यवाद कहा है।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में कॉन्स्टेबल पद के लिए परीक्षा अब 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। जिसमें अब मराठी भाषा भी शामिल है। अब सभी स्तरों के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं और भाषा कोई बाधा नहीं होगी। प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के इस फैसले के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस इससे पहले रायगढ़ में हुए बस हादसे में मारे गए यात्रियों के लिए भी दुख जता चुके हैं। साथ ही उन्होंने हादसे से पीड़ित लोगों की मदद करने का वादा किया।
बता दें कि 15 अप्रैल को महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई और 29 से अधिक लोग घायल हुए। इस हादसे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए कहा कि हादसें में घायल लोगों की वो पूरी मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें: 'हमारे विधायकों पर दबाव बना रही भाजपा', एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने संजय राउत से किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications