खुशखबरी: महाराष्ट्र सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का किया ऐलान, इतनी रकम है कि उड़ जाएंगे होश
Maharashtra Diwali Bonus: दिवाली का त्यौहार की धूम दिखने लगी है। दिवाली का इंतजार प्राइवेट और सरकार सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को बेसब्री से रहता है, उन्हें दिवाली पर बोनस और उपहारों का इंतज़ार रहता है। इस दिवाली केंद्र और राज्य सरकारों ने कर्मचारियों की खुशी को और बढ़ा दिया है। इस बार दिवाली बोनस और महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।
वहीं दिवाली के ठीक पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक खास वर्ग के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर उनका दिल जीत लिया है। उन्होंने इन कर्मचारियों को इतना अधिक दिवाली बोनस दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

दरअसल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के तीन प्रमुख नगर निगमों और बेस्ट के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है।
इन कर्मचारियों को मिलेंगा दिवाली का बंपर बोनस
शिंदे के अनुसार मुंबई नगर निगम (BMC) और बेस्ट (BEST) के कर्मचारियों को इस बार ₹31,000 का बोनस मिलेगा। वहीं, ठाणे नगर निगम के कर्मचारियों को ₹24,500 और नवी मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों को ₹34,500 का बोनस दिया जाएगा।
दिवाली के पहले ही मिलेगी बोनस की धनराशि
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बोनस राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया है, ताकि कर्मचारियों को दिवाली से पहले यह मिल सके। यह घोषणा एकनाथ शिंदे द्वारा की गई है।
पिछले साल भी दिया था बोनस
पिछले साल, मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे ने बीएमसी कर्मचारियों के लिए ₹28,000 का बोनस घोषित किया था। इससे पहले, वर्ष 2023 में कर्मचारियों को ₹25,000 का बोनस दिया गया था।
यूपी सरकार 14.82 लाख कर्मचारियों को दे रही दिवाली बोनस
बता दें इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाजी मारते हुए उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के 14.82 लाख कर्मचारियों को प्रति व्यक्ति अधिकतम ₹6,908 का बोनस देगी। इस बोनस की कुल राशि ₹1,022 करोड़ से अधिक है। इस घोषणा के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने बोनस की घोषणा करते हुए कहा कि यह कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए खुशी और उत्साह का एक पैकेज है। इस बीच, केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है।
केंद्र सरकार ने डीएम में की बढ़ोत्तरी
केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है, जिससे DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है। बढ़ा हुआ DA कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा। यह बढ़ोतरी न केवल उनकी आय में इज़ाफा करेगी, बल्कि दिवाली की खुशियों को भी दोगुना कर देगी।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications