चाचा शरद पवार के 84वें जन्‍मदिन पर शुभकामनाएं देने पत्‍नी संग पहुंचे अजित पवार, देखें VIDEO

Sharad Pawar Birthday: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) प्रमुख शरद पवार का आज 84वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके भतीजे महाराष्‍ट्र उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार अपने चाचा शरद पवार को शुभकामनाएं देने दिल्‍ली स्थित उनके घर पहुंचे। एनसीपी नेता अजित पवार के साथ उनकी पत्नी और प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल सहित पार्टी नेता भी थे।

इससे पहले डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने 12 दिसंबर को सुबह सोशल मीडिया के जरिए चाचा शरद पवार को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने चाचा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "माननीय श्री शरद पवार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! हम आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।"

Sharad Pawar Birthday

गौरतलब है कि उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने 2023 में अपने सगे चाचा एनसीपी प्रमुखा शरद पवार से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद एकनाथ शिंदे-भाजपा वाली माहयुति सरकार में शामिल हो गए थे। यहां तक कि चाचा की एनसीपी और उसके चुनाव चिन्‍ह पर कब्‍जा भी जमा लिया है। 2024 के विधानसभा चुनाव मैदान में अजित पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी (SP) का आमने-सामने थीं और अजित पवार गुट ने 41 सीटों पर शानदार जीत हासिल की।

गौरतलब है कि अजित पवार और शरद पवार के संबंधों में राजीतिक कारणों से भले ही दूरियां आ चुकी हैं लेकिन अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महायुति विधायक सदाभाऊ खोत की शरद पवार के चेहरे पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी।

बता दें अजित पवार महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ इस समय दिल्‍ली में ही हैं। महाराष्‍ट्र मंत्रीमंडल विस्‍तार को लेकर उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है।

पीएम मोदी ने शरद पवार को दी जन्‍मदिन की शुभकामनाएं

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा "राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री शरद पवार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+