Corona Updates: महाराष्ट में कोरोना संक्रमण के 993 नए मामले, 5 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में दो सप्ताह के भीतर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में पांच लोगों को मौत हो गई।

Maharashtra Corona Updates: कोरोना संक्रमण के मामले दिल्ली समेत कई राज्यों में तेजी से बढ़े हैं। महाराष्ट्र के बात करें तो स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आंकड़ों की मुताबिक राज्य में मौजूदा समय में 6129 एक्टिव केस हैं। इस सप्ताह अब तक राज्य में पिछले सप्ताह चार सप्ताह के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए गए है। जबकि राज्य में रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत पर पिछले 48 घंटो से स्थिर है। महाराष्ट्र में 1147 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
इस सप्ताह बृहस्तपतिवार को महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 993 नए कोरोना के मामले सामने आए। जबकि इस दौरान संक्रमण से पांच मौतें हुईं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से मौजूदा मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है। यहां वर्तमान में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 6,129 है। रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत है। राज्य में अब तक टेस्ट के लिए कलेक्ट किए गए 8,68,59,019 प्रयोगशाला नमूनों में से 81,60,499 का परीक्षण किया गया। जिसमें कोविड-19 पॉजिटिविटी दर 09.39 प्रतिशत रही।
1 जनवरी 2023 से, 80 कोविड-19 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 72.5 प्रतिशत मौतें 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों में हुई हैं, 81 प्रतिशत मृतक ऐसे थे, जिनमें कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारी भी थी। जबकि 11 प्रतिशत ऐसे मामले थे, जो कोरोना संक्रमित थे लेकिन उन्हें अन्य कोई बीमारी नहीं थी। जबकि कोरोना से 20 प्रतिशत मृतक ऐसे हैं जिनका कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। राज्य शिंदे सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण को एडवाइजरी पहले ही जारी कर दी थी। सार्वजनिक स्थानों पर अब मास्क लगाना अनिवार्य है।












Click it and Unblock the Notifications