Maharashtra: नाना पटोले बोले- राम और राहुल के नाम में 'R' होना एक संयोग है लेकिन..

Maharashtra, अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। नाना पटोले ने राहुल गांधी और भगवान राम से जुड़ा एक बयान दिया है। नाना पटोले ने कहा कि, राहुल गांधी के नाम और राम के नाम में 'आर' शब्द आना महज एक संयोग है। राहुल गांधी एक इंसान हैं और वे मानवता के लिए काम कर रहे हैं।

Recommended Video

    Meena के बाद Nana Patole का बयान, Ram और Rahul Gandhi के बीच ये कॉमन | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Maharashtra Congress chief Nana Patole says, Lord Ram has R in his name and so does Rahul Gandhi

    मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राम व राहुल के नाम में 'रा' होना एक संयोग है, लेकिन हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं। भाजपा अपने नेताओं के लिए ऐसा करती है। राहुल गांधी एक इंसान हैं और वे मानवता और देश के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले नाना पटोले ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना वनवास से कर दी थी।

    पटोले ने कहा था कि जिस तरह से भगवान राम ने वनवास भोगा था उसी प्रकार राहुल गांधी पदयात्रा पर निकले हैं। नाना पटोले का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को काफी अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है। नाना पटोले के आलावा राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी।

    मीणा ने दौसा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान 'भारत जोड़ो यात्रा' की तारीफ करते हुए चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी। राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे। भगवान राम भी अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे, राहुल गांधी की यात्रा उनसे भी लंबी होकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी।

    मीणा ने कहा था कि, देश को बदलने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। देश में सांप्रदायिकता है, जो माहौल है उसे चेंज करने के लिए यह ऐतिहासिक होगी। ऐसी यात्रा पर ना कोई गया ना कोई जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यात्रा कर्नाटक के बाद अब आंध्र प्रदेश में दाखिल हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+