महाराष्ट्र: सीएम शिंदे नें प्रभावित इलाकों का किया दौरा, कहा-किसानों की हरसंभव मदद करेंगे

सीएम शिंदे ने कहा कि, मैं दो दिनों के दौरे पर था, जिन किसानों का नुकसान हुआ उनसे मैंने बात की है। सरकार ने पहले भी किसानों की मुआवज़ा देकर मदद की है

Maharashtra CM Shinde visited the affected areas, says will help the farmers in every possible way

महाराष्ट्र में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से एक लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। राज्य सरकार ने किसानों की मदद का भरोसा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा हम किसानों को मुआवजा देकर मदद कर रहे हैं।

बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, इस बेमौसम बरसात के चलते कई किसानों का नुकसान हुआ है। मैं दो दिनों के दौरे पर था, जिन किसानों का नुकसान हुआ उनसे मैंने बात की है। सरकार ने पहले भी किसानों की मुआवज़ा देकर मदद की है और इस बार भी हम किसानों को राहत देंगे।

वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद किसानों के संकट का "राजनीतिकरण" करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को "किसानों के संकट के गंभीर मुद्दे" का राजनीतिकरण करने और इसे अपनी अयोध्या यात्रा से जोड़ने से बचना चाहिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अहमदनगर जिले में बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त हुए खेतों का दौरा किया। उन्होंने मराठवाड़ा में धाराशिव के कुछ हिस्सों का भी दौरा किया। शिंदे को किसानों के मुद्दों के बारे में जानने के लिए व्यक्तिगत रूप से उनसे बातचीत की।

सीएम शिंदे के मुताबिक, उनकी सरकार ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा पेश किए गए राज्य के बजट में किसानों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पंचनामा प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य सरकार प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+