Maharashtra CM Oath Ceremony: फडणवीस के शपथ समारोह में पहुंचे PM मोदी-शाह, तस्वीरों में देखें कौन-कौन पहुंचा
Maharashtra CM Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार 05 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में हुआ, जो भव्य रूप से सजाया गया था। फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आजाद मैदान पहुंचे। इतना ही नहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी भी पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications