महाराष्‍ट्र: सीएम एकनाथ‍ि शिंदे ने पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शाहू जी महाराज की मनाई जयंती

महाराष्‍ट्र में सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राज्‍य में मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई और शिवाजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

maharastra cm

आज शिवजयंती के अवसर पर शिवनेरी किले शिवजन्मोत्सव समारोह में यहां की पुरानी परंपरा के अनुसार शिवजन्मस्थनी की पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने शिव के महत्व को बताते हुए पालाना गाया। इसके बाद बाल शिवाजी राजा की पालकी भी निकाली गई। साथ ही शिवाजी महाराज के महत्व का वर्णन करने वाले पोवाडे, नाटकों को भी किले पर प्रस्तुत किया गया।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मौके मौजूद लोगों को जनता संबोधित करते हुए कहा "विश्व भर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। छत्रपति शिवाजी महाराज पराक्रम, शौर्य, त्याग, समर्पण और दूरदर्शिता हैं। छत्रपति शिवाजी युग पुरुष और युगप्रवर्तक राजा थे। शिवाजी ने किसान हित के लिए काम किया।

सीएम शिंदे ने शिवाजी को एक कुशल प्रशासक और आम लोगों के हितों के लिए लड़ने वाला राजा बताया। एकनाथ शिंदे ने कहा राज्य में किलों को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है, जो हमारी विरासत और धरोहर हैं।

उन्‍होंने कहा हमारी सरकार महाराष्‍ट्र में शिव छत्रपति के इतिहास को संरक्षित करने के लिए सरकार सदैव प्रतिबद्ध है। दुर्ग रायगढ़ की तरह दुर्ग शिवनेरी का भी विकास हो रहा है। इस बेल्ट में एक तीर्थ क्षेत्र जोड़ने के बारे में सोचेंगे। प्राकृतिक तूफान से प्रभावित हीरे की फसलों को मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही उल्लेख किया गया कि मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए कल विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।

गौरतल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अवसर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिख कर शिवाजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने लिखा "छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक दूरदर्शी नेता, निडर योद्धा, संस्कृति के रक्षक और सुशासन के अवतार, उनका जीवन पीढ़ियों को प्रेरित करता है।"

इसके साथ ही पीएम मोदी ने अक्सर शिवाजी की सैन्य और प्रशासनिक प्रतिभा की सराहना की है और रविवार को भाजपा सम्मेलन में अपने भाषण में भी उन्होंने बेहद प्रशंसित मराठा राजा का जिक्र किया था।
छत्रपति शिवाजी महाराज

बता दें छत्रपति शिवाजी महाराज सबसे महान मराठा शासकों में से एक हैं, जिन्होंने बीजापुर के आदिलशाही सल्तनत से एक क्षेत्र बनाया, जिसने मराठा साम्राज्य की शुरुआत को चिह्नित किया। उनका जन्मदिन 19 फरवरी को पूरे महाराष्ट्र में मनाया जाता है और इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। हिंदू तिथि के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती हर साल अलग-अलग होती है। इस वर्ष भारत महान मराठा शासक की 394वीं जयंती मना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+