मां कामाख्या देवी की शरण में गुवाहाटी पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे, किए दर्शन और पूजा, जताया जीत का भरोसा
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। इस बीच, विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट जारी करते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 22 अक्टूबर की रात गुवाहाटी पहुंचे।
इस दौरान सीएम शिंदे ने मां कामाख्या देवी के दर्शन और पूजन किया। साथ ही, सीएम शिंदे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पहली सूची घोषित हो गई है और दूसरी सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। इस दौरान सीएम शिंदे ने विश्वास जताया है कि हम चुनाव लड़ेंगे और महागठबंधन (महायुति) जीतेगा।

वहीं, बीजेपी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। इसके बाद कल रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना की ओर से 45 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की गई है।सइनमें ज्यादातर मौजूदा विधायक शामिल हैं। पार्टी आगामी चुनावों में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए कमर कस रही है।
विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में घटक दल शिवसेना की ओर से कल रात पहली सूची की घोषणा की गई, जिसमें 45 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद कोपरी पचपाखाड़ी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं, सीएम शिंदे ने उन सभी विधायकों के नाम इस लिस्ट में शामिल किए हैं जिन्होंने उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह में उनका साथ दिया था।
जिनकी बदौलत शिंदे भाजपा के साथ मिलकर महायुति सरकार बनाने में कामयाब हुए थे। शिवसेना ने अपनी लिस्ट में वर्तमान सरकार के मंत्री गुलाबराव पाटिल, दीपक केसरकर, अब्दुल सत्तार और शंभूराज देसाई को क्रमशः जलगांव ग्रामीण, सावंतवाड़ी, सिल्लोड और पाटन से मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications