महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने दी सौगात, मेट्रो के किराए में की 25 फीसदी की रिहायत, इन लोगों को ही मिलेगी ये छूट

सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र दिवस पर वरिष्ठ नागरिक, छात्र और विकलांग लोगों को 25 फीसदी रियायत देने की बात कही है।

eknath shinde on mumbai metro

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और छात्रों के लिए मुंबई मेट्रो के किराए में रियायती दरों की सौगात दी है। इस घोषणा की शुरूआत 1 मई महाराष्ट्र दिवस पर लागू होगी। साथ ही एक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई वन) का इस्तेमाल करके इस श्रेणी के हजारों यात्रियों को ये लाभ मिलेगा।

सीएमओ कार्यालय से ट्वीट करके ये जानकारी दी गई। इस जानकारी में बताया गया कि महाराष्ट्र दिवस (1 मई) को वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और विकलांग यात्रियों को 25 प्रतिशत की किराए में रियायत मिलेगी। ये छूट मुंबई वन पास पर 45 या 60 ट्रिप के लिए मिलेगी। महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी इसकी देखभाल करेगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि हमने मुंबई मेट्रो नेटवर्क को वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों और बच्चों की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसलिए उन्हें इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। इससे पहले हमने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसटी यात्रा मुफ्त की है और महिलाओं को भी एसटी बसों में 50 प्रतिशत की छूट दी है। हमने यह फैसला समाज की भावना से लिया है और मुख्यमंत्री ने भी विश्वास जताया है कि मेट्रो यात्रा से इस रियायत से और लोग सफर करेंगे।

इस योजना में इन्हें मिलेगी छूट -

  • 65 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक, 12 वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्र और स्थायी रूप से विकलांग व्यक्ति पात्र होंगे।
  • इन तीन कैटेगरी के यात्रियों को छूट के लिए कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • पीडब्ल्यूडी के लिए सरकारी/चिकित्सा संगठन प्रमाण पत्र, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु प्रमाण पत्र और छात्रों के लिए पैन (छात्र या माता-पिता पैन) के साथ स्कूल पहचान पत्र जैसे वैध दस्तावेज आवश्यक हैं।

यहां मिलेगी छूट -

  • आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर मेट्रो लाइन 2A और 7 की किसी भी टिकट खिड़की पर ये सभी छूट प्राप्त की जा सकती है।
  • नए और पहले खरीदे गए मुंबई-1 कार्ड पर भी छूट मिलेगी और इसकी वैधता 30 दिनों की होगी।
  • मुंबई 1 कार्ड का इस्तेमाल रिटेल स्टोर, पेट्रोल पंप और बेस्ट बसों में यात्रा के दौरान किया जा सकता है और रिचार्ज किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+