अमित शाह से मिले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, जानिए क्या बातें हुई
दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात की। वहीं, इस मुलाकात ने संजय राउत पर हमला बोला है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। आगामी चुनाव से पहले इस मीटिंग को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, इस मुलाकात को लेकर उद्धव गुट ने शिंदे सरकार पर हमला बोला है।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम दिल्ली आते रहते हैं। राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा की जानी है- चाहे वो विकास परियोजनाएं हों, मराठवाड़ा जल ग्रिड परियोजना का मुद्दा हो, कोंकण का जल मुद्दा हो या फिर किसानों का संकट हो।
सीएम एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि हमने तय किया है कि शिवसेना और बीजेपी लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनाव सहित आगामी सभी चुनाव मिलकर ही लड़ेगी।
हालांकि, इस मुलाकात को लेकर बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट दोनों ही दलों ने इसके पीछे सटीक एजेंडे को लेकर खुलासा नहीं किया। वहीं, इस मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम और डिप्टी सीएम काफी लंबे समय से कैबिनेट विस्तार के साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री पद के लिए भी मांग पर चर्चा करेंगे।
सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली यात्रा के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की । वहीं, इस मामले पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र का हाईकमा दिल्ली में है। आप जिन्हें असली शिवसेना कहते हैं वो असली शिवसेना नहीं है। असली शिवसेना दिल्ली नहीं जाती है और न ही वो दिल्ली जाकर झुकती है। महाराष्ट्र के फैसले मुंबई में होते थे लेकिन अब दिल्ली में हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications