Maharashtra Chunav: शिंदे शिवसेना ने 6 मंत्रियों को बनाया उम्‍मीदवार, पहली लिस्‍ट में परिवारवाद की दिखी झलक

Maharashtra Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभ चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। महाराष्‍ट्र में सत्‍तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मंगलवार को देर रात अपने उममीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में कुल 45 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल हैं।

सत्‍तारूढ़ शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उन सभी विधायकों के नाम इस लिस्‍ट में शामिल किए हैं जिन्‍होंने तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह में एकनाथ शिंदे का साथ दिया था और जिनकी बदौलत शिंदे भाजपा के साथ मिलकर महायुति सरकार बनाने में कामयाब हुए थे।

eknath

बता दें पहली लिस्‍ट में एकनाथ शिंदे का नाम भी शामिल हैं शिंदे ठाणे शहर से सटे कोपरी-पंचपखाड़ी से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

इन मंत्रियों को उनकी मौजूदा सीट से बनाया उम्‍मीदवार

शिवसेना ने अपनी लिस्‍ट में वर्तमान सरकार के मंत्री गुलाबराव पाटिल, दीपक केसरकर, अब्दुल सत्तार और शंभूराज देसाई को क्रमशः जलगांव ग्रामीण, सावंतवाड़ी, सिल्लोड और पाटन से मैदान में उतारा है।

इनके अलावा शिंदे कैबिनेट के मंत्री दादा भुसे को नासिक जिले के मालेगांव बाहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है।
शिंदे सरकार के मंत्री उदय सामंत को रत्‍नागिरी और तानाजी सावंत को परंदा से मैदान में उतारा गया है। वहीं शिवसेना के दिग्गजन नेता और वर्तमान विधायक सदा सरवनकर मुंबई के माहिम को उम्‍मीदवार बनाया है।

विधायकों और मंत्रियों के रिश्‍तेदारो को भी बनाया उम्‍मीदवार

शिवसेना ने कई विधायकों के रिश्‍तेदारों को भी टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

  • मंत्री उदय सामंत के भाई किरण सामंत को राजापुर से
  • दिवंगत विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर सांगली जिले के खानापुर से
  • मुंबई उत्तर-पश्चिम से शिवसेना के लोकसभा सांसद रवींद्र वायकर की पत्नी मनीषा वायकर को जोगेश्वरी (पूर्व) से
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद अडसुल के बेटे अभिजीत अडसुल अमरावती जिले के दरियापुर से
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+