Maharashtra Chunav: बारामती में शरद पवार ने राजनीति से संन्यास लेने के दिए संकेत, बोले- कोई चुनाव नहीं लड़ना
Maharashtra assembly election 2024: दिग्गज राजनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बारामती में चुनाव प्रचार करने पहुंचे शरद पवार ने ऐसा कुछ कहा जिसके बाद माना जा रहा है कि शदर पवार संसदीय राजनीति से जल्द रिटायटमेंट ले लेंगे।
राजनीतिक करियर में 14 बार निर्वाचित हो चुके एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने बारामती में अपने पोते युगेंद्र पवार के लिए प्रचार करते हुए यह खुलासा किया। मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा में मेरा वर्तमान कार्यकाल डेढ़ साल शेष है, और वह इस पर निर्णय लेंगे कि इसके समाप्त होने के बाद उन्हें दूसरा कार्यकाल लेना है या नहीं। याद रहे राज्यसभा में उनका कार्यकाल 2026 में समाप्त होने वाला है।

पोते का प्रचार करते हुए क्या बोले शरद पवार?
शरद पवार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा "मैं लोकसभा में चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। अब तक मैंने 14 चुनाव लड़े हैं और आप लोगों ने मुझे कभी किसी चुनाव के दौरान घर नहीं जाने दिया। हर बार आपने मुझे चुनाव जिताया है, इसलिए मुझे कहीं रुक जाना चाहिए। एक नई पीढ़ी को लाया जाना चाहिए। मैंने सामाजिक कार्य नहीं छोड़ा है, मुझे सत्ता नहीं चाहिए, लेकिन मैंने लोगों की सेवा करना बंद नहीं किया है।
अब अगले 30 सालों के लिए व्यवस्था करनी है
शरद पवार ने कहा "30 साल पहले, मैंने सिर्फ़ राष्ट्रीय राजनीति करने का फ़ैसला किया और राज्य की सारी ज़िम्मेदारी अजित पवार को दे दी और इन 25 से 30 सालों तक राज्य की ज़िम्मेदारी उनके पास रही। अब अगले 30 सालों के लिए व्यवस्था करनी है।"
बारामती में अजित पवार की शरद पवार के पोते हो रही टक्कर
बता दें आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की बारामती सीट जो पवार परिवार के गढ़ रही है वहां पर पर पवार परिवार के अंदर ही आंतरिक रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। बारामती से लगातार सात बार विधायक रह चुके अजित पवार अपने भतीजे युगेंद्र के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े हैं।
लोकसभा चुनाव में पवार बनाम पवार को हो चुकी जंग
ये चुनावी लड़ाई प्रतिद्वंद्विता इस साल पवार बनाम पवार टकराव का दूसरा उदाहरण है, इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था जिसमें शदर पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी के बीच चुनावी टक्कर हुई थी जिसमें शदर पवार की बेटी सुप्रिया सुले की जीत हुई थी।
वहीं अब ये आगामी विधानसभा चुनावों ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है क्योंकि दोनों उम्मीदवार अपने अभियान को तेज कर रहे हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
भाजपा पर शरद पवार ने लगाया ये आरोप
शरद पवार ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार की आलोचना की और उस पर महाराष्ट्र से प्रमुख परियोजनाओं को गुजरात में स्थानांतरित करने का आरोप लगाया। उन्होंने टाटा एयरबस फैक्ट्री और वेदांता फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर फैक्ट्री जैसी प्रमुख पहलों के स्थानांतरण पर दुख जताया, जिन्हें शुरू में महाराष्ट्र के लिए योजनाबद्ध किया गया था। इसके साथ ही शरद पवार ने कहा "सरकार को बदलने की जरूरत है। सत्ता में बदलाव के बिना कोई विकल्प नहीं है। हमें एक ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो अधिक रोजगार के अवसर पैदा करे।












Click it and Unblock the Notifications