Maharashtra Chunav: आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से भरा नामांकन, बोले- उम्मीद है कि महाराष्ट्र में एमवीए जीते
Maharashtra Election 2024: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद लोगों का प्यार और वोट जीतने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा "मुझे पूरा विश्वास है कि लोग मुझे अपने प्यार और वोट से आशीर्वाद देंगे।
इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने कहा "हम महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं और यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है कि कई पार्टियों को लड़ना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एमवीए जीतेगी। हम महाराष्ट्र के गौरव के लिए लड़ रहे हैं।"

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में आदित्य ठाकरे ने बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष और महाराष्ट्र के संसाधनों की लूट को अपने अभियान का मुख्य विषय बताया।
उन्होंने कहा, "यह लंबे समय से चली आ रही परंपरा है, हम अपना अभियान यहीं से शुरू करते हैं। मैं अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। जनता और पार्टी कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। हम लोगों के आशीर्वाद से आगे बढ़ेंगे।हमारा राज्य बेरोजगारी से जूझ रहा है। हम बेरोजगारी और महाराष्ट्र की लूट के खिलाफ लड़ रहे हैं।"
नामांकन दाखिल करने के बाद आदित्य ठाकरे ने भविष्य के लिए अपनी आकांक्षाएं साझा करते हुए कहा "लोगों के आशीर्वाद और अपनी पार्टी के प्यार से मैंने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। मुझे उम्मीद है कि महाराष्ट्र में एमवीए की जीत होगी।" उन्होंने बुधवार को वर्ली में नामांकन रैली के बाद यह बयान दिया, जिससे उनके चुनावी अभियान की मजबूत शुरुआत का संकेत मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications