Maharashtra: मुंबई के चांदीवली में EVM से डाले गए वोटों की दोबारा हो रही जांच, डेढ़ साल पहले हुए थे चुनाव
EVM-VVPAT Votes recount Chandivali: महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन वाली महायुति सरकार के गठन के डेढ़ साल बाद मुंबई की चांदीवली सीट पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों और वोटों की गहन जांच की जा रही है।
यह प्रक्रिया कांग्रेस नेता नसीम खान की याचिका पर मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश से हो रही है। नसीम खान ने ईवीएम में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने पुनः मतगणना और जांच की मांग अदालत से की थी। उनकी याचिका स्वीकारते हुए, उच्च न्यायालय ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए। इस प्रक्रिया को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि खान स्वयं मौके पर मौजूद हैं।
।

कांग्रेस नेता नसीम खान ने क्या लगाए थे आरोप
इस पुनरीक्षण प्रक्रिया की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता नसीम खान की याचिका है। खान ने आरोप लगाया था कि चुनाव में इस्तेमाल की गई EVM मशीनों के साथ छेड़छाड़ हुई है और उन्हें गलत तरीके से प्रोग्राम किया गया है। इन्हीं आशंकाओं के आधार पर उन्होंने मतों की दोबारा गिनती की मांग की थी।
खान ने नवंबर 2024 में ही इस जांच के लिए आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट से अनुमति मिलने में देरी के कारण प्रक्रिया लंबित रही। अब अदालत के आदेश के बाद यह जांच शुरू हो रही है।
खान ने फैसले को बताया 'ऐतिहासिक'
हाईकोर्ट के आदेश के बाद नसीम खान ने इस निर्णय को "ऐतिहासिक" बताया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारी याचिका में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि हमें ईवीएम मशीनों को लेकर संदेह है। हमें लगता है कि इनके साथ छेड़छाड़ की गई है और इन्हें गलत तरीके से प्रोग्राम किया गया है। हमारी कई आशंकाएं हैं।"
चुनाव परिणाम का आंकड़ा
चांदीवली विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में शिवसेना नेता दिलीप भाऊसाहेब लांडे ने 1,24,641 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार नसीम खान को 1,04,016 वोट मिले थे। लांडे को 52.39% और खान को 43.72% वोट प्राप्त हुए थे।
पहली बार हो रह ऐसी जांच?
यह प्रक्रिया इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसे भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के इतिहास में एक दुर्लभ या पहली बार होने वाली EVM-वीवीपैट पुनरीक्षण प्रक्रिया माना जा रहा है, जिसमें वोटों की विस्तृत पुनर्गणना और जांच की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications