Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में ये NCP विधायक बन सकते हैं मंत्री, अजित पवार को मिल सकता है अहम मंत्रालय
Maharashtra Cabinet Ministers: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 5 दिसंबर निर्धारित कर दी गई है। भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि महाराष्ट्र में सरकार गठन का फॉर्मूला महायुति गठबंधन के बीच अभी निकल सका है लेकिन एकनाथ शिंदे और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया जाना भी लगभग फाइनल हो चुका है।
बता दें महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन में अब महज दो दिन शेष बचे हैं ऐसे में पवार की एनसीपी के कुछ दिग्गज नेताओं के नाम सामने आए हैं, जो नई महायुति सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो विधायक जिनके नाम संभावित कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं?

संभावित कैबिनेट में एनसीपी के कितने होंगे मंत्री?
सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में अजित पवार गुट के 10 या 11 नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
संभावित एनसीपी मंत्रियों की लिस्ट
सूत्रों के अनुसार संभावित मंत्रीमंडल में अजित पवार, अदिति तटकरे, छगन भुजबल, दत्ता भरणे, धनंजय मुंडे, अनिल भाईदास पाटिल, नरहरि जिरवाल, संजय बंसोडे, इंद्रनील नाइक, संग्राम जगताप और सुनील शेलके का नाम शामिल है।
अजित पवार को मिले सकता है ये अहम मंत्रालय
बता दें महाराष्ट्र में अटकलें लगाई जा रही हैं कि अजित पवार को उपमुख्यमंत्री की भूमिका के साथ-साथ वित्त मंत्रालय भी सौंपा जा सकता है। याद रहे महाराष्ट्र की पिछली महायुति सरकार में अजित पवार ने ही वित्त मंत्रालय संभाला था और बजट सत्र में लाडली बहना योजना का ऐलान भी किया था।
अहम मंत्रालयों को लेकर जंग है जारी
सूत्रों के अनसुार अजीत पवार गुट और शिवसेना शिंदे गुट के बीच कुछ मंत्रालयों को लेकर मतभेद हैं। दोनों गुट कथित तौर पर लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास और वित्त मंत्रालय हासिल करने के इच्छुक हैं। इन वार्ताओं के बीच, अजीत पवार दिल्ली में हैं, संभवतः भाजपा नेतृत्व के साथ अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए वो वहां पहुंचे हैं।
एकनाथ शिंदे को मिल सकता है ये अहम मंत्रालय
हालांकि शहरी विकास और लोक निर्माण जैसे अहम मंत्रालय एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को आवंटित किए जा सकते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर अंतिम फैसला अभी लंबित है, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की तिथि पक्की हो गई है।महायुति गठबंधन के नेता मंगलवार दोपहर तक आजाद मैदान में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे, एक समारोह की तैयारी करेंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications