Maharashtra: नितेश राणे सहित इन विधायकों का नाम मंत्रिमंडल के लिए तय! किन्हें आया शपथ के लिए कॉल, देखें लिस्ट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। नागपुर में शाम 4 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। मंच तैयार है और अन्य तैयारियां भी चल रही हैं।
मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के विधायकों से संपर्क किया गया है। खास बात यह है कि भाजपा से नितेश राणे, पंकजा मुंडे और गिरीश महाजन को फोन आ चुके हैं।

महायुति गठबंधन के कुल 35 विधायकों के मंत्री बनने की उम्मीद है। इसमें भाजपा के 20 विधायक शामिल हैं, जबकि कुछ सीटें खाली रह सकती हैं। इसके अलावा, शिवसेना के 13 और एनसीपी के 10 विधायकों के शामिल होने की उम्मीद है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार को भी महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra cabinet expansion: महाराष्ट्र में 15 दिसंबर को नागपुर में होगा फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार
महायुति में परिणाम के बाद तनाव!
चुनाव के बाद गठबंधन दलों के बीच चयन प्रक्रिया में कुछ तनाव देखने को मिला। एकनाथ शिंदे कथित तौर पर मुख्यमंत्री पद के लिए इच्छुक थे। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह ने एजेंडा आजतक पर स्पष्ट किया कि कोई असंतोष नहीं है क्योंकि सीएम की भूमिका के बारे में चर्चा पहले ही हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें:
भाजपा से किनका मंत्रि पद तय
बीजेपी कोटे से 20 विधायक मंत्री बनेंगे। हालांकि, अभीतक सभी 20 विधायकों का नाम कन्फर्म नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भाजपा के 8 विधायकों को फोन आ चुके हैं।
8 विधायकों की लिस्ट-
- नितेश राणे
- पंकजा मुंडे
- गिरीश महाजन
- शिवेंद्र राजे
- देवेन्द्र भुयार
- मेघना बोर्डिकर
- जयकुमार रावल
- मंगलप्रभात लोढ़ा
मंत्रिमंडल में शिवसेना की भूमिका
शिवसेना मंत्रिमंडल में अहम पदों पर नजर गड़ाए हुए है। हालांकि यह तय है कि शिवसेना के 13 विधायक मंत्री बनेंगे, लेकिन उनकी भूमिका के बारे में विवरण स्पष्ट नहीं है। गृह मंत्रालय शिवसेना के लिए विशेष रूप से दिलचस्प है क्योंकि वे अपनी भागीदारी के बारे में आगे की घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एकनाथ शिंदे ने पांच विधायकों को फिर जिम्मेदारी देने का मन बनाया है जबकि कुछ नए नाम भी शामिल किए गए हैं।
जिन्हें फिर से मिलेगी जिम्मेदारी
- उदय सामंत, कोकण
- शंभुराजे देसाई, पश्चिम महाराष्ट्र
- गुलाबराव पाटील, उत्तर महाराष्ट्र
- दादा भुसे, उत्तर महाराष्ट्र
- संजय राठोड, विदर्भ
कौन होंगे नए चेहरे?
- संजय शिरसाट, मराठवाडा
- भरतशेठ गोगावले, रायगड
- प्रकाश अबिटकर, पश्चिम महाराष्ट्र
- योगेश कदम, कोकण
- आशिष जैस्वाल, विदर्भ
- प्रताप सरनाईक, ठाणे
किन विधायकों का कट सकता है पत्ता
- दीपक केसरकर
- तानाजी सावंत
- अब्दुल सत्तार
NCP को कितने मंत्रीपद
NCP कोटे से 10 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। अब तक पांच विधायकों को आज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि के लिए फोन आ चुके हैं।
5 विधायकों की लिस्ट-
- आदिती तटकरे
- बाबासाहेब पाटील
- दत्तमामा भरणे
- हसन मुश्रीफ
- नरहरी झिरवाळ
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: परभणी हिंसा के बाद 51 गिरफ्तार, उद्धव गुट ने घटना की आलोचना की












Click it and Unblock the Notifications