महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में रमी खेलने वाले मंत्री माणिकराव कोकाटे कौ सौंपा खेल मंत्रालय, Video हुआ था वायरल
Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री माणिकराव कोकाटे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा सत्र के दौरान कथित तौर पर मोबाइल पर रमी खेलने के आरोप से घिरे राज्य के कृषि मंत्री कोटाके को पद से हटाने के बजाय उन्हें नया मंत्रीमंडल सौंप दिया गया है।
मजेदार बात ये है कि फडणवीस सरकार ने कोटाके से कृषि मंत्रालय लेकर राज्य का खेल मंत्रालय सौंप दिया है। ध्यान रहे मंत्री के रमी खेलते हुए वीडियो विपक्षी नेता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से महाराष्ट्र की महायुति सरकार बुरी तरह से घिर गई थी।

विपक्षी दल लगातार कृषि मंत्री माणिकराव कोटाके के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। लेकिन अब उन्हें मंत्री पद से हटाने के बजाय उन्हें खेल मंत्रालय का मंत्री बना दिया गया है। एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा फडणवीस कैबिनेट में किए गए इस बदलाव संबंधी आदेश को कापी शेयर की गई है।
डिप्टी सीएम अजित पवार ने लिखा था सीएम को पत्र
बता दें गुरुवार को देर शाम सूत्रों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के विभाग में जल्द ही बदलाव हो सकता है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर यह प्रस्ताव दिया है।
कृषि मंत्रालय लेकर सौंपा खेल मंत्रालय
जिसके बाद यह भी जानकारी आई है कि कोकाटे को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके अलावा सूत्रों के हवाले से आई खबरों के अनुसार अब मकरंद पाटील या दत्तात्रेय भरणे में से किसी एक कृषि मंत्रालय सौंपा जा सकता है। वर्तमान में, भरणे खेल और युवा कल्याण विभाग संभाल रहे हैं, जबकि पाटील राहत और पुनर्वास विभाग के मंत्री हैं।
क्या बोले दत्तात्रेय भरणे?
इस संबंध में, दत्तात्रेय भरणे ने कहा, "मैं अजीत दादा (पवार) द्वारा सौंपी गई किसी भी जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हूं। मैंने कभी कुछ मांगा नहीं, फिर भी मुझे जिला परिषद अध्यक्ष से लेकर विधायक और फिर कैबिनेट मंत्री तक सब कुछ मिला है।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विभाग में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, इसलिए वे इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते।
शरद पवार के पोते रोहित पवार ने शेयर किया था वीडियो
बता दें कोटाके का विधानसभा सत्र के दौरान रमी खेलने वाला वीडियो एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने साझा किया था, जिसके बाद काफी हंगामा मचा। विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र में किसानों की गंभीर समस्याओं के बीच मंत्री की इस हरकत को असंवेदनशील करार दिया था।
कोटाके ने रमी खेलने के आरोपों पर क्या कहा था?
हालांकि, कोकाटे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वे स्क्रीन पर आए एक पॉप-अप विज्ञापन को बंद करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मानहानि करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।मंत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "मैं उच्च सदन में था और जानना चाहता था कि निचले सदन में क्या हो रहा है। इसलिए, मैंने अपना मोबाइल खोला, लेकिन एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप का विज्ञापन पॉप-अप हो गया। मैंने इसे कुछ बार स्किप करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। अंततः, तीसरी बार में, यह स्किप हो गया। एमएलए ने उस हिस्से को दिखाने का विकल्प चुना जो उन्हें सूट करता था, बजाय इसके कि वे पूरा, सही वीडियो दिखाएं।"
कोकाटे ने आगे कहा कि यदि पूरा वीडियो दिखाया जाता, तो यह स्पष्ट हो जाता कि उस समय उनके सेलफोन पर दिखाई देने वाले विज्ञापन को स्किप करने का प्रयास कर रहे थे। कोकाटे ने इस बात पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि एमएलए ने वीडियो को सोशल मीडिया पर क्यों पोस्ट किया।
उन्होंने कहा था "शायद वह अपना मनोरंजन कर रहे थे। बस यही मैं कह सकता हूं। मुझे नहीं पता कि वह इस वीडियो को दिखाकर क्या बताना चाहते थे, जिसका कोई मतलब नहीं है। यह एक पूरी तरह से अप्रासंगिक वीडियो है, और मुझे यकीन है कि समझदार मतदाता समझेंगे कि यह सरकार को बदनाम करने का एक प्रयास मात्र है जो अच्छा काम कर रही है,"












Click it and Unblock the Notifications