क्या मराठा आरक्षण पर लगेगी मुहर? महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू, लिया जा सकता है फैसला
Maratha quota Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज मंगलवार 20 फरवरी से शुरू हो रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बात पर जोर दिया था कि 20 फरवरी को बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र के दौरान रिपोर्ट पेश करने के बाद मराठाओं को कानून की शर्तों के मुताबिक आरक्षण दिया जाएगा।
अगर ऐसा होता है कि महाराष्ट्र में चार दशकों से पुराना संघर्ष खत्म हो जाएगा और मराठों को 10 से 12 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है। एकनाथ शिंदे की सरकार ने मराठा आरक्षण के मसौदा को तैयार कर लिया है, जिसपर आज राज्य विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र में मुहर लग सकती है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि, "सर्वेक्षण लगभग 2 से 2.5 करोड़ लोगों पर किया गया है...इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ओबीसी समुदाय इस प्रक्रिया में पीछे न रहे, सरकार कैबिनेट समिति को रिपोर्ट पेश करेगी। 20 फरवरी को हमने एक बैठक बुलाई है। विधानसभा का विशेष सत्र, जिसके बाद मराठा आरक्षण कानून की शर्तों के अनुसार दिया जाएगा...।''












Click it and Unblock the Notifications