महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 की तस्‍वीर साफ, 288 सीटों पर 4140 प्रत्‍याशी, जानिए सबसे कम-ज्‍यादा कहां?

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तस्‍वीर साफ हो गई है। अब कुल 288 सीटों पर 4 हजार 140 उम्‍मीदवार मैदान हैं, जिनकी किस्‍मत का फैसला 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता करेंगे।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 4 नवंबर नाम वापसी का आखिरी दिन था। कुल 7078 नामांकन पत्र वैध पाए गए थे, जिनमें से 2938 उम्‍मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। अब 4140 प्रत्‍याशी बचे हैं। यह आंकड़ा महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के 3239 प्रत्‍याशियों से 28 फीसदी अधिक है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र में 9 करोड़ 70 लाख मतदाता चुनेंगे 288 विधायक

ajit pawar Maharashtra Assembly Elections 2024

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नंदूरबार जिले की शहादा सीट पर सिर्फ तीन उम्‍मीदवार हैं, जो पूरे चुनाव में सबसे कम हैं जबकि बीड़ जिले की माजलगांव सीट पर 34 उम्‍मीदवार हैं। मुम्‍बई की 36 सीटों पर 420 उम्‍मदवार हैं। वहीं, पुणे जिले की 21 सीटों पर 303 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

आखिरी दिन तक बागियों को मनाने का सिलसिल जारी रहा। भाजपा मुम्‍बई के बोरीवली से गोपाल शेट्टी को मनाने में सफल रहीं। जबकि मुम्‍बई में माहिम सीट पर शिवसेना प्रत्‍याशी ने राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के सामने भाजपा के दबाव के बावजूद नामांकन वापस लेने से इनकार कर दिया।

महाराष्‍ट्र में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव?

महाविकास अघाड़ी घटक दल में कांग्रेस 103, उद्धव ठाकरे शिवसेना 96 और शरद पवार एनसीपी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि महायुति के घटक दल में भाजपा 148, एकनाथ शिंदे शिवेसना 80 और अजित पवार एनसीपी 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

288 सीटों पर 7995 उम्‍मीदवार

महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 सीटें हैं। 29 अक्‍टूबर नामांकन पत्र दाखिल का आखिरी दिन था। इस दिन तक कुल 7 हजार 995 उम्‍मीदवारों ने 10 हजार 905 पर्चे भरे हैं। फिलहाल बागियों को मनाया जा रहा है। उन्‍हें नाम वापसी के लिए राजी किया जा रहा है। चार नवंबर नाम वापसी का आखिरी दिन है। सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गिनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+