Maharashtra Chunav: कांग्रेस ने सोयाबीन खरीद पर महायुति सरकार पर कसा तंज, कहा-'व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता'

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में महायुति सरकार की सोयाबीन खरीद में कमी पर कांग्रेस ने गुरुवार को कड़ा प्रहार किया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में अब तक केवल 3,888 मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद हुई है। जबकि कांग्रेस शासित तेलंगाना ने 25,000 मीट्रिक टन का अधिग्रहण कर लिया है।

जयराम रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की यह धीमी खरीद किसानों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में सोयाबीन खरीद की अवधि केवल 15 दिनों की है। जो देश में सबसे कम है। महाराष्ट्र में स्वीकृत 13,08,238 मीट्रिक टन लक्ष्य के बावजूद सरकार ने केवल 0.3 प्रतिशत खरीद लक्ष्य ही पूरा किया है। इसके विपरीत तेलंगाना ने अपने लक्ष्य का लगभग 50 प्रतिशत हासिल कर लिया है।

rahul gandhi

जयराम रमेश ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए महायुती सरकार पर व्यक्तिगत हितों को किसान कल्याण से अधिक प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाराष्ट्र के किसान कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी का समर्थन करेंगे। ताकि स्वामीनाथन आयोग के फॉर्मूला के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा मिल सके।

जयराम रमेश के इन बयानों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महाराष्ट्र के सोयाबीन और कपास किसानों की समस्याओं पर भाजपा सरकार की नीतियों पर असंतोष जताया। राहुल गांधी ने यह भी वादा किया कि अगर महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन की सरकार बनती है तो वह इन मुद्दों को हल करेंगे।

राहुल गांधी ने बताया कि 2021 में सोयाबीन की कीमतें 10,000 रुपये तक पहुंच गई थीं। लेकिन आज ये कीमतें गिरकर न्यूनतम समर्थन मूल्य 4,892 रुपए से भी नीचे 4,200 रुपए या उससे कम हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र के सोयाबीन और कपास किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की थी।

इससे पहले राहुल गांधी बुल्ढाणा जिले के चिखली में एक रैली को संबोधित करने वाले थे। जिसमें वे सोयाबीन और कपास किसानों के मुद्दों पर खुलकर बात करने वाले थे। लेकिन दिल्ली से उनकी उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण उनकी रैली को रद्द कर दिया गया। महाराष्ट्र के आगामी 20 नवंबर के चुनावों के लिए बढ़ते प्रचार के बीच कांग्रेस की यह आलोचना राज्य में चुनावी माहौल को और गर्म कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+