Maharashtra: सरकारी अस्पताल में बना नया रिकॉर्ड, 9 महीने में जन्में 42 जुड़वां बच्चे, आखिर क्या है वजह?
Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड जिले का सिविल सरकारी अस्पताल इन दिनों सुर्खियों में है। इसकी वजह यहां जन्म लेने वाले जुड़वा बच्चे हैं। जुड़वा बच्चों का जन्म दुर्लभ माना जाता है लेकिन इस अस्पताल के लिए जुड़वा बच्चों का जन्म सामान्य सी बात सी हो गई है।
दरसअल, बीड के इस सिविल अस्पताल में बीते नौ महीने में 42 जुड़वां जोड़ें बच्चों के जन्म के साथ एक नई पहचान बन गई है। अस्पताल और जिले के लिए यह आंकड़ा गर्व की वजह बन गया है।

महिलाओं की डिलीवरी के ये मामले, जिनमें सीज़ेरियन और नारमल दोनों तरह की डिलीवरी शामिल है। एक से अधिक नवजात शिशुओं के आगमन के लिए अक्सर विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, क्योंकि जुड़वां बच्चे अक्सर समय से पहले (अपनी नियत तारीख से पहले) पैदा होते हैं। हालांकि अस्पताल के मेटेनिटी वार्ड के कर्मचारियों द्वारा मां और नवजात जुड़वा बच्चों की अच्छी देखभाल की जा रही है।
देखभाल के लिए स्पेशल मेडिकल टीम
बीड सिविल अस्पताल के आवासीय चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) डॉ. एल.आर. तांडाले ने बताया पिछले नौ महीनों में ही हमारे यहां 42 जुड़वां जोड़े पैदा हुए हैं। हमारी नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) इस मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।" डॉ. तांडाले ने यह भी बताया कि अस्पताल में एक विशेष चिकित्सा टीम है, जो प्रसव के दौरान और बाद में माओं और शिशुओं की देखभाल के लिए समर्पित है।
कर्मचारियों ने नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने, उचित स्तनपान सुनिश्चित करने और उनके महत्वपूर्ण शुरुआती दिनों में पर्याप्त गर्मी और पोषण प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया।
बढ़ी जुड़वा बच्चों की जन्म दर
बीड सिविल अस्पताल के आवासीय चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) डॉ. एल.आर. तांडाले ने पुष्टि की कि अस्पताल इस बढ़ी हुई कार्यभार को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया, "पिछले कुछ सालों में जुड़वां और तिड़वां बच्चों के जन्म की दर निश्चित रूप से बढ़ी है।
आखिर जुड़वा बच्चों के जन्म के पीछे क्या है वजह?
डॉक्टरों के अनुसार, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सहित सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी) और पारिवारिक इतिहास जैसे कारक जुड़वां बच्चों के जन्म में वृद्धि कर रहे हैं। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में जुड़वां बच्चों को जन्म देने की संभावना थोड़ी अधिक होती है।












Click it and Unblock the Notifications