महाराष्ट्र: पुणे में ट्रक में आग लगने से 4 लोगों की मौत, गाड़ी जलकर राख

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा स्वामीनारायण मंदिर के पास पुणे-बंगलुरू हाईवे पर हुआ है। दूसरी गाड़ी से एक ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई।

वहीं, आग लगने से ट्रक जलकर राख हो गया। पुणे पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि पुणे-बंगलुरू हाईवे पर एक ट्रक आग की चपेट में आ गया। जिससे चार लोगों की मौत हो गई। वहीं ट्रक जलकर राख हो गया।

महाराष्ट्र: पुणे में ट्रक में आग लगने से 4 लोगों की मौत

मृद्धि एक्सप्रेसवे पर बस और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत

इससे पहले 14 अक्टूबर शनिवार की देर रात महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बस और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। हादले में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 23 लोग घायल हो गए थे। महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी भुसे ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की थी।

दोषियों को छोड़ेंगे नहीं- दादाजी भुसे

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जो लोग घायल हैं, उनका इलाज सरकारी खर्चे पर किया जा रहा है। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बस में 35 लोग थे सवार

बता दें कि यह हादसा छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट बस (ट्रेवलर) में 35 लोग सवार थे। यह हादसा वीजापुर इलाके में रात को 12:30 बजे हुआ। बस ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया था। जिसकी वजह से पीछे से आ रही कंटेनर से टकरा गई। टक्कर होते ही रोड पर लाश बिछ गई।

यह भी पढ़ें- Demu Train Fire: महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग, वक्त रहते यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+