Demu Train Fire: महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग, वक्त रहते यात्रियों ने उतरकर बचाई जान
Maharashtra Demu Train Fire: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के वालुंज के पास डेमू स्पेशल ट्रेन (डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) के कोच में भीषण आग लग गई। हादसा अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच सोमवार दोपहर हुआ। अचानक डेमू ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई।
आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लग की खबर मिल रही है।

बड़ा हादसा टला, 5 डिब्बों में लगी भीषण आग
हादसे को लेकर सीपीआरओ मध्य रेलवे ने अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ट्रेन बीड जिले के आष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर की ओर जा रही थी।
सामने आया घटना का वीडियो
बताया जा रहा है कि जैसे ही आग लगने की बात सामने आई, सभी यात्री ट्रेन से उतर गए। ऐसे में किसी भी तरह से जनहानि की खबर नहीं है। आग लगने के बाद जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा। रेलवे अधिकारियों द्वारा तुंरत अग्निशामकों को बुलाया गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फिलहाल आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
रतलाम से इंदौर जाने वाली डेमू ट्रेन में लगी थी आग
इससे पहले ही ऐसी ही एक घटना 23 अप्रैल को सामने आई थी, जब रतलाम से इंदौर जा रही एक डेमू ट्रेन में आग लग गई थी। घटना के मुताबिक आग सबसे पहले ड्राइविंग मोटर कोच में लगी और देखते ही देखते एक बोगी को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर यात्रियों ने बोगी से निकल कर जान बचाई।












Click it and Unblock the Notifications