Who is Mahak Chaudhary: UP की महक चौधरी एक्‍ट्रेस बनने आईं मुम्‍बई, अब सबसे खूबसूरत MLA की बनने की दौड़ में

Mahak Chaudhary Versova Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र की महाभारत में महक चौधरी की हर 'सियासी चाल' सटीक रही तो 23 नवंबर को ये महाराष्‍ट्र की सबसे खूबसूरत विधायकों में एक बन सकती हैं। महक चौधरी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वर्सोवा सीट से किस्‍मत आजमाना चाह रही हैं।

वनइंडिया से बातचीत में महक चौधरी ने उत्‍तर प्रदेश मथूरा के पास एक गांव से मुम्‍बई तक का सफर, एक्टिंग, एनजीओ, राजनीति और महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। महक चौधरी कहती हैं कि महाराष्‍ट्र की राजनीति में पांव जमाने का मकसद सिर्फ लोगों की सेवा करना है। महिलाओं और बेरोजगार युवकों को रोजगार देना लक्ष्‍य है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: कांग्रेस-शिवसेना (UBT) में सीट शेयरिंग पर क्‍यों नहीं बन रही सहमति? जानिए पांच कारण

Mahak Chaudhary

अविवाहित महक चौधरी ने बताया कि 'मैं जन्‍मी तो गांव में हूं, मगर बचपन कान्‍हा की नगरी मथुरा की गलियों में बीता। एक्टिंग का शौक था तो 10 साल पहले अभिनेत्री बनने का ख्‍वाब लेकर मथुरा से मुम्‍बई चली आईं। अभिनय खूब छाप छोड़ी। बीते पांच साल से RAMA ROSHAN FOUNDATION के जरिए मुम्‍बई के वर्सोवा की जनता की सेवा कर रही हूं'

Mahak Chaudhary

महक चौधरी अभिनेत्री होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता और बिजनेस वुमेन भी हैं। मुम्‍बई में कपड़ा फैक्‍ट्री की मालकिन हैं। ये दावा करती हैं कि एनजीओ RAMA ROSHAN FOUNDATION के माध्‍यम से अब तक हजारों महिलाओं को सिलाई मशीन व प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया करवाया है। अपने काम के दम पर ही महक चौधरी चुनाव मैदान में उतरी हैं।

Mahak Chaudhary

वर्सोवा विधायक बनूंगी-महक चौधरी

मुंबई उपनगरीय जिले की वर्सोवा सीट पर अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्‍त नजर आ रही महक चौधरी कहती हैं कि 'जीत के बाद किसी अन्‍य दल को समर्थन नहीं दूंगी। राष्‍ट्रीय समाज पक्ष पार्टी में ही रहकर वर्सोवा के लोगों की सेवा करूंगी। पार्टी कोई छोटी-बड़ी नहीं होती। सेवा के लिए इरादे नेक होने चाहिए बस।'

Mahak Chaudhary

बता दें कि महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। कांग्रेस, भाजपा, दो-दो शिवसेना व एनसीपी समेत कई छोटे-छोटे दल भी मैदान में हैं। उम्‍मीदवारों की सूचियां जारी रही हैं। नामांकन भरे जा रहे हैं। 20 नवंबर को मतदान व 23 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

महक चौधरी RSP मुम्‍बई महिला अध्‍यक्ष

इधर, बीते दिनों महक चौधरी ने राष्‍ट्रीय समाज पक्ष पार्टी (RSP) ज्‍वाइन करते हुए महाराष्‍ट्र की राजनीति में एंट्री मारी। आरएसपी में महक चौधरी को मुम्‍बई महिला अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी सौंपी है। यूपी के छोटे से शहर मथुरा से मुम्‍बई आईं महक चौधरी को शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा। 1996 को जन्‍मी महक चौधरी ने अपनी मेहनत व लगन से विज्ञापन फिल्‍में, साउथ फिल्‍म और वेब शो में अभिनय के दम पर अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाई। अब देखने वाली बात यह है कि महक चौधरी की राजनीति पारी कैसे रहती है?

Mahak Chaudhary

वर्सोवा विधानसभा सीट इतिहास (Versova Assembly constituency)

वर्सोवा (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 164) मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित 26 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 2009 में यह सीट कांग्रेस ने जीती। बलदेव खोसा विधायक बने। साल 2014 व 2019 चुनाव में वर्सोवा सीट पर कमल खिला। दोनों बार भारती लावेकर विधायक चुने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+