Madh Versova Bridge: इस पुल से डेढ़ घंटे का सफर होगा 10 मिनट में, समुद्र के सीने पर 2395 करोड़ से होगा तैयार

Madh Versova Bridge: मुंबई शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए चौतरफा उपाय किए जा रहे हैं। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से लेकर फ्लाईओवर और कोस्टल पुल बनाने का काम चल रहा है। 2395 करोड़ की लागत से अब मढ़-वर्सोवा ब्रिज पर समुद्री पुल बनाया जाएगा। यह शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार में अहम कड़ी साबित होगी।

इससे आम लोगों को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी। मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने इसका ऐलान किया है। इससे दोनों इलाकों के बीच की दूरी 20 किलोमीटर से घटकर सिर्फ 2.6 किलोमीटर रह जाएगी। इस पुल के बनने के बाद 90 मिनट का सफर महज 10 मिनट में पूरा हो सकेगा।

Madh Versova Bridge

Madh Versova Bridge: 2029 तक पूरा होगा पुल

- मुंबई शहर के लिए यह महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस पर करीब 2395 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के लिए सर्वे और मिट्टी परीक्षण (Soil Testing) का काम शुरू हो चुका है।

- बीएमसी की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, अगले दो महीनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। बीएमसी को इस प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) और तटीय विनियमन क्षेत्र (CRZ) से मंजूरी मिल चुकी है।

- पुल का निर्माण कार्य मार्च 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह पुल मढ़ जेट्टी रोड से शुरू होकर वर्सोवा खाड़ी को पार करेगा और वर्सोवा स्थित फिशरीज यूनिवर्सिटी रोड के पास जाकर जुड़ेगा।

- पुल के चालू होने से मढ़ और वर्सोवा के बीच का लंबा और समय लेने वाला सड़क मार्ग इतिहास बन जाएगा। इससे ट्रैफिक का दबाव भी काफी कम होगा।

Mumbai News: मेट्रो स्टेशन से समुद्र तट तक मिलेगा सीधा कनेक्शन

मुंबई की अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन-3 (Aqua Line) को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) 531 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड पैदल मार्ग तैयार करेगी। यह सीधे विज्ञान केंद्र मेट्रो स्टेशन को वर्ली प्रोमेनेड और बीच (Beach) से जोड़ेगा। बीएमसी ने बताया कि यह पैदल मार्ग करीब 1518 मीटर लंबा होगा। इसे 24 महीनों में तैयार किया जाएगा और इसके बाद 12 महीने का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड भी रहेगा। इससे यात्रियों को पांच किलोमीटर का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और बीच तक पहुंच आसान हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+