नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर लोकसभा सचिवालय ने उद्धव सरकार से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। लोकसभा सांसद नवनीत राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से महाराष्ट्र सरकार से 24 घंटे के भीतर इस बारे में जवाब मांगा गया है कि उन्हें किस केस में गिरफ्तार किया गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जो पत्र लिखा गया है उसमे कहा गया है कि 25 अप्रैल को नवनीत रवि राणा की ओर से हमे एक पत्र मिला है जिसमे कहा गया है कि उन्हें गैरकानूनी तरह से गिरफ्तार किया गया है और उनके साथ खार पुलिस स्टेशन में अमानवीय व्यवहार किया गया है। गृह मंत्रालय ने इस बाबत तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है, लिहाजा महाराष्ट्र सरकार 24 घंटे के भीतर सचिवालय को इसकी जानकारी दे, जिसे लोकसभा स्पीकर के सामने पेश किया जाना है।

Recommended Video

    सांसद नवनीत को थाने में ना पानी मिला ना बाथरूम जाने दिया, जातिगत टिप्पणी भी हुई ! | वनइंडिया हिंदी
    navneet

    अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा, जिसमे उन्होंने कहा कि वह शिवसेना के भीतर हिंदुत्व की अलग जगाना चाहती थी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करके वह किसी तरह का धार्मिक तनाव बढ़ाना चाहती थीं। बता दें कि नवनीत और उनके पति रवि दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है। जिसके बाद उन्हें बायकुल जेल भेज दिया गया।

    बता दें कि शनिवार को नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने कहा था कि वह उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जिसके बाद उनके घर के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने देने के लिए झंडे लहराए गए और घर के रास्ते को बंद कर दिया गया। शिवसैनिकों ने दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने राणा दंपति की उस याचिका को खारिज कर दिया,जिसमे उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द किए जाने की अपील की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+