Lok Sabha Elections: पीएम मोदी आप उद्धव ठाकरे से डरते हैं इसलिए...संजय राउत ने बोला हमला
Lok Sabha elections 2024: महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनावों की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए अमित शाह से लेकर भाजपा के दिग्गज नेता विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल महाअघाड़ी गठबंधन को हराने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला कर रहे हैं।

वहीं अबशिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और दावा किया कि पीएम मोदी महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे से डरते हैं। इसके साथ ही संजय राउत ने कहा अजित पवार जिनकों करोड़ों के घोटाले में भाजपा जेल में भेजना चाहती थी उन्हीं को एनसीपी से तोड़कर महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री बना दिया है।
शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रपुर दौरे के दौरान कहा था कि उद्धव ठाकरे की शिव सेना और शरद पवार की राष्ट्रवाी कांग्रेस पार्टी नकली है। संजय राउत ने सवाल किया जब ये पार्टियां नकली हैं तो असली क्या है।
संजय राउत ने कहा एकनाथ शिंदे और आपने हमारी पार्टी तोड़ दिया और उनको अपनी पार्टी में शामिल कराया, या जिस अजित पवार पर आपने 70 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले का सबसे बड़ा आरोप लगाया था और जेल भेजना चाहते थे। क्या उनकी पार्टी असली है जिस तरह से आप महाराष्ट्र में आकर ऐसा कर रहे हैं?
इसके साथ ही संजय राउत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शरद पवार और उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयान आपके मन में डर को दर्शाता है, आप उद्धव ठाकरे से डरते हैं। आप जानते हैं कि इस चुनाव में इस राज्य की जनता उद्धव ठाकरे के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications