लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में भाजपा को कितनी सीटों पर मिलेगी जीत? डिप्टी सीएम फडणवीस ने किया बड़ा दावा
Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से कम सेकम 42 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा ये संख्या 45 लोकसभा सीटों पर जीत तक भी जा सकती है। फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र में हम 42 सीटों पर अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं।

बता दें महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना (एननाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार गुट) की गठबंधन सरकार सत्ता में हैं। महाराष्ट्र में भाजपा और शिंदे की शिवसेना, अजित की एनसीपी साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। हालांकि एनडीए में शामिल तीनों राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूले को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिन पहले महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर थे इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार से उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर बात की लेकिन उस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। ये ही वजह है कि अभी भाजपा ने ऐलान नहीं किया है वो कितनों सीटें अपने सहयोगी दलों के साथ शेयर करेगी।
हालांकि शाह के बुधवार की देर रात फडणवीस, शिंदे और अजित पवार के साथ हुई बैठक में भाजपा ने महाराष्ट्र की 48 में से 32 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और 10 सीटे शिंदे की शिवसेना को और 3 से चार सीटें अजित पवार की एनसीपी को 3 से 4 सीटें देना चाहती है। सूत्रों के अनुसा अजित पवार तो चार सीटों के प्रस्ताव पर तैयार हैं लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 10 नहीं 13 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाना चाहते हैं।
गौरतल है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और उद्धव ठाकरे के प्रतिनिधित्व वाली शिवसेना ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। तब भाजपा ने 25 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 23 सीटों पर अपने उममीदवार उतारे थे। भाजपा ने 25 में से 23 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 23 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।
हालांकि एकनाथ शिंदे की बगावत कर भाजपा के साथ मिलकर सत्ता में आने के बाद शिवसेना दो गुटों में बंट चुकी है। इस लिहाज से शिवसेना के समर्थक भी दो गुटों में बंट चुके हैं। चुनाव से पहले जमीनी हकीकत को देखते ही भाजपा शिंदे गुट की शिवसेना को महज 10 सीटों पर चुनाव लड़वाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications