INDIA अलायंस टूटा! आज हुए लोकसभा चुनाव तो महाराष्ट्र में क्या होगा सीटों का हाल? नया सर्वे चौंकाने वाला
India Tv Survey: लोकसभाचुनाव 2024 की तैयारियों में सभी सियासी दल जुट गए हैं। जहां भाजपा की कोशिश जीत की हैट्रिक पूरी करनी की है तो वहीं दूसरी ओर BJP के नेतृत्व वाले NDA को हराने के लिए बने विरोधियों के इंडिया अलायंस में जबरदस्त ढंग से खलबली मची हुई है।

इस अलायंस का अहम हिस्सा बने नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया है, अब वो एनडीए के सामने नहीं बल्कि एनडीए के साथ खड़े हैं।
तो वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने बंगाल में और आप पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया है जिसके बाद इंडिया अलायंस के अस्तित्व पर प्रश्न खड़े हो गए हैं।
महाराष्ट्र पर लगी हैं नजरें
ऐसे में इंडिया अलायंस कैसे मोदी लहर का सामना लोकसभा चुनाव 2024 में करेगा, ये एक बड़ा सवाल है। महाराष्ट्र में कांग्रेस, पवार और ठाकरे गुट (उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना) एक तरफ है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और अजीत पवार वाला एनसीपी दल है।
इंडिया अलायंस कैसे करेगा मोदी लहर का सामना?
ऐसे में कैसे इंडिया अलायंस एनडीए का सामना महाराष्ट्र में करेगा, ये एक बहुत बड़ा प्रश्न है। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया था, हालांकि ये सर्वे नीतीश कुमार के एनडीए में जाने से पहले का है। जिसमें कि चौंकाने वाले परिणाम सामने आए थे। मालूम हो कि यूपी के बाद महाराष्ट्र ही सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाला राज्य है और यहां की गणित चुनावी नतीजों का जायका बिगाड़ने का काम कर सकती हैं।
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जिनके लिए जनता से सीधे प्रश्न किया गया था कि अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो महाराष्ट्र में किस दल को कितनी सीटें हासिल होंगी? इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला उत्तर दिया।
सवाल- आज लोकसभा चुनाव हों तो महाराष्ट्र में किस दल को कितनी सीटें हासिल होंगी?
- NDA
- INDIA ALLIANCE
- OTHERS
जवाब था- एनडीए को बहुमत
- कुल सीटें 48
- NDA-45 सीटें
- INDIA ALLIANCE-3 सीटें
- OTHERS- जीरो सीटें
कुल मिलाकर ये स्थिति विरोधी दलों के लिए सोचनीय है। आपको बता दें कि ये सर्वे जनता से बातचीत के आधार पर हुआ है। आप भी इस सर्वे पर अपनी राय जरूर दें। अपनी राय नीचे के कमेंट ब़ॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।
2019 चुनाव परिणाम में ये थी सीटों की स्थिति
- कुल सीटें 48
- NDA- 41
- UPA-5
- AIMIM-1
- अन्य-1












Click it and Unblock the Notifications