Maharashtra Lok sabha Chunav 2024 Result: महाराष्ट्र में एनडीए को झटका, इंडिया गठबंधन ने दी बड़ी शिकस्त
Maharashtra Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव संपन्न हुए हैं। देश भर की कुल 543 लोकसभा सीटों में महाराष्ट्र की 48 सीटें भी शामिल हैं।
यहां पर महायुति गठबंधन जो एनडीए का हिस्सा हैं उसका मुकाबला इंडिया गठबंधन में शामिल महायुति गठबंधन के बीच है। महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के परिणाम लगगभ पूरे आ चुके हैं। इस चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को सबसे बड़ा झटका लगा है, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन महज 18 सीटों पर सिमट कर रह गया है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन 29 सीटों पर जीत हासिल करता नजर आ रहा है। इस बार के चुनाव में उद्धव ठाकरे और शरद पवार की बड़ी जीत होती दिख रही है।

बता दें महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इसकी वजह है कि उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र ऐसा राज्य हैं जहां पर सर्वाधिक लोकसभा सीटें हैं। इसके साथ ही इस बार के चुनाव परिणाम इसलिए भी खास हैं क्योंकि राज्य की दो बड़ी पार्टियां उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी चुनाव से पहले दो गुटों में बंट गई थी और महाराष्ट्र में दो नए गुट एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार का एनसीपी बन गया।
जिसमें भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं वहीं विपक्षी महाअघाड़ी गठबंधन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी, शरद पवार की एनसपी और कांग्रेस शामिल हैं।
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों की बात करें तोसभी सीटों के परिणाम लगभग आ चुके है चुनाव आयोग के परिणाम के अनुसार एनडी गठबंधन मात्र 18 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकती है वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन 29 सीटों पर जीत हासिल कर रहा है वहीं 1 सीट पर निर्दलीय ने बढ़त बनाए हुए है।












Click it and Unblock the Notifications