महाराष्ट्र: तीसरे चरण में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले समेत कई नेताओं की किस्मत दांव पर, देखें पूरी लिस्ट
Lok Sabha Electio 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 मई को तीसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। तीसरे चरण के चुनाव में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण के मतदान के तहत जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है।
आज महाराष्ट्र की जिस लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है उसमें बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढ़ा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हाटकांगले सीट शामिल हैं।

चुनाव मैदान में हैं ये दिग्गज
इनमें से कई दिग्गज नेता जिनकी किस्मत का फैसला वोटर आज करेंगे उनमें शरद पवार की बेटी और वर्तमान सांसद सुप्रिया सुले, सुनील तटकरे, और नारायण राणे समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल है।
शरद पवार की बेटी और बहू हैं आमने-सामने
बता दें सुप्रिया सूले महाराष्ट्र की हॉट लोकसभा सीट बारामती से चुनाव लड़ रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सूले ने जीत हासिल की थी। इस बार उनका मुकाबला अजित पवार गुट वाली एनसीपी की सुनेत्रा पवार से हैं जो रिश्ते में सुप्रिया सूले की भाभी हैं।
बारामती जो शरद पवार एनसीपी का गढ़ माना जाता है, उस सीट पर पवार परिवार की नंद भाभी आने सामने दो धड़ों में बटी एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में इस सीट का चुनाव परिणाम शरद पवार एनसीपी और अजित पवार एनसीपी की अस्मिता का प्रश्न बन चुका है।
सुनील तटकरे का जानें किससे है मुकाबला
वहीं महाराष्ट्र की रायगढ़ सीट जहां पर एनसीपी अजित पवार गुट के सुनील तटकरे और शिवसेना यूटीबी के अनंत गीते के बीच मुकाबला है। सुनील तटकरे रायगढ़ सीट से वर्तमान सांसद हैं।
नारायण राणे का है किससे मुकाबला?
महाराष्ट्र की रत्नागिरी सिंधुदुर्ग सीट से भाजपा के टिकट पर नारायण राणे चुनाव लड़ रहे हैं उनका मुकाबला शिवसेना यूटीबी के विनायक राउत से है।
जानें किसका किससे है मुकाबला
माढ़ा लोकसभा सीट से भाजपा के रंजीतसिंह नाइक निंबालकर का मुकाबला शरद पवार गुट वाली एनसीपी के धैर्यशील मोहिते पाटिल से है।
- सांगली लोकससभा सीट पर भाजपा के संजय काका का मुकाबला शिवसेना यूटीबी के चंद्रहार पाटिल से है।
- उस्मानाबाद लोकसभा सीट से अजित पवार गुट की अर्चना पाटिल का मुकाबला िवसेना यूबीटी ओमराजे निंबालकर से है।
- लातूर लोकसभा सीट से भाजपा के सुधाकर तुकाराम श्रंगारे का मुकाबला कांग्रेस के शिवाजीराव कालगे से है।
- सोलापुर लोकसभा सीट से भाजपा की राम सतपुते का मुकाबला कांग्रेस के प्रणीति शिंदे से है।
- सातारा लोकसभा सीट से भाजपा के उदयनराजे भोसले का मुकाबला एनसीपी शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे से है।
- कोल्हापुर लोकसभा सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के संजय मांडलिक का मुकाबला कांग्रेस के शाहू छत्रपति महाराज से है।
- हटकनंगले लोकसभा सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के धैर्यशील संभाजीराव माने का मुकाबला शिवसेना यूबीटी सत्यजीत पाटिल के साथ है। यानी इस सीट पर दो धड़ में बंटी शिवसेना के नेता आमने-सामने हैं।डिप्टी सीएम ने मावल लोकसभा क्षेत्र के शिवसेना उम्मीदवार के लिए की संवाद रैली, श्रीरंग अप्पा के लिए मांगा वोट












Click it and Unblock the Notifications