डिप्टी सीएम ने मावल लोकसभा क्षेत्र के शिवसेना उम्मीदवार के लिए की संवाद रैली, श्रीरंग अप्पा के लिए मांगा वोट
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत के लिए ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं सोमवार को फडणवीस ने मावल लोकसभा महायुती (शिवसेना) प्रत्याशी श्रीरंग अप्पा बारने के प्रचार करने पहुंचे।
डिप्टी सीएम फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड, पुणे में कार्यकर्ता संवाद रैली की जिसमें उन्होंने कहा कि इस संवाद रैली में एकत्र हुए लोगों केउत्साह को देखते हुए मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि मावल विधानसभा क्षेत्र से महायुती प्रत्याशी श्रीरंग अप्पा बारणे रिकॉर्ड तोड़ वोटों से विजयी होंगे।

उन्होंने कहा इसके अलावा शहर में मेट्रो और रेलवे स्टेशनों के विकास और पीने के पानी के लिए भी। मोदीजी के माध्यम से फंड उपलब्ध कराया गया।
पिछले 10 सालों में प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, मुद्रा ऋण, विश्वकर्मा योजना जैसी कई योजनाओं के जरिए देश के हर समुदाय को सक्षम करने का काम किया है।
फडणवीस ने कहा ये लोकसभा चुनाव देश की तकदीर बदलने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बारने को वोट मतलब सीधे आप पीएम मोदी जी को वोट दें रहे हैं।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रैली में वोटरों से आहवान किया विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए श्रीरंग अप्पा बाराणे के नाम के आगे धनुष का बटन दबाकर विजय बनाए।
इस रैली में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चित्राताई वाघ विधायक इस कार्यक्रम में अश्विनीताई जगताप, आ. महेश लांडगे, ए. उमाताई खापरे पूर्व मंत्री विजय शिवतारे व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications