Leopard Inside House: जब घर में घुसकर तेंदुआ घूमने लगा, लोगों ने बनाया वीडियो
Leopard Inside House: कभी आपने सोचा कि अगर आपके घर में तेंदुआ घुस आए तो आप क्या करेंगे। महाराष्ट्र के सतारा में स्थित एक घर में तेंदुए को देखकर लोग सकपका गए। जिस तरह से तेंदुआ घर में घुसा और आराम से पूरे घर में घूमने लगा उसको देखकर दशहत में घर के सदस्यों दरवाजे पर ताला लगा दिया। घर के बाहर से लोग तेंदुए का वीडियो बनाने लगे। तभी तेंदुए की भी नजर मोबाइल कैमरे पर जाती है, जिससे उसका वीडियो बनाया जा रहा था।

यह घटना महाराष्ट्र के सतारा की है, परिवार के लोग जब दुर्गा विसर्जन के कार्यक्रम में बाहर गए थे तभी उनके घर में तेंदुआ घुस आया। जब घर के लोग वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि तेंदुआ उनके कमरे दरवाजे पर बैठा हुआ था। तेंदुए को घर के भीतर देखकर लोग डर गए। तभी परिवार के एक सदस्य ने जल्दी से घर के दरवाजे को बंद कर दिया। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। इसके बाद घरवालों ने वन विभाग की टीम को राहत और बचाव के लिए फोन किया।
घर में तेंदुए होने की खबर काफी तेजी से लोगों के बीच फैलने लगी। आसपास के लोग घर के पास इकट्ठा होने लगे। कई लोगों ने घर के भीतर टहल रहे तेंदुए की तस्वीर क्लिक करना शुरू कर दिया, कुछ लोग वीडियो बनाने लगा। तेंदुए के इस वीडियो की अलग-अलग क्लिप और तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ कैमरे की ओर आ रहा है, तभी दूसरा व्यक्ति उस व्यक्ति को पीछे हटाता है और वीडियो बंद हो जाता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications